पटना: रेल अधिकारी के बंगले का ताला तोड़ 3 लाख नकद और 13 लाख के जेवरात चोरी

पटना के खगौल में रेल अधिकारी के खाली घर को निशाना बनाया गया. चोरों ने लाखों रुपये नकद और कीमती आभूषण पर हाथ साफ कर दिया. पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है.

Patna Crime News : दानापुर मंडल रेलवे अधिकारी कॉलोनी में चोरों ने रेलवे अधिकारी के बंगले का ताला तोड़कर करीब 3 लाख रुपये नकद और 13 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिये. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. रेल अधिकारी विजय प्रकाश के बयान पर खगौल थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

परिवार के साथ रिश्तेदार के घर गये थे अधिकारी

रेल अधिकारी विजय प्रकाश हाजीपुर में पदस्थापित हैं. वह मूल रूप से राजनगर, मधुबनी के रहने वाले हैं और दानापुर मंडल रेलवे अधिकारी कॉलोनी स्थित बंगला नंबर 882 में परिवार के साथ रहते हैं. रविवार 13 सितंबर को चांद चंद्र पर्व के अवसर पर वह परिवार के साथ एक रिश्तेदार के घर गये थे.

सुबह बंगले में ताला लगाकर गये थे काम पर

विजय प्रकाश ने पुलिस को बताया कि सोमवार की सुबह करीब नौ बजे उन्होंने बंगले और मुख्य गेट पर ताला लगाया और हाजीपुर स्थित कार्यालय चले गये. देर रात जब वह वापस बंगले पर पहुंचे तो मुख्य गेट का ताला खोलकर अंदर गये. घर के सभी कमरों के ताले टूटे हुए थे.

अलमारी और दीवान का लॉक तोड़कर चोरी

कमरे में रखी अलमारी और दीवान का लॉक भी टूटा हुआ था. सामान फर्श पर बिखरा पड़ा था. जांच करने पर पता चला कि अलमारी और दीवान में रखे करीब 3 लाख रुपये नकद और लगभग 13 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण गायब हैं.

112 पर दी सूचना, जांच में जुटी पुलिस

घटना के बाद रेल अधिकारी ने तत्काल डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की. पुलिस चोरों की पहचान और घटना से जुड़े साक्ष्यों को जुटाने में लगी है.

क्या कहते हैं थानाध्यक्ष

खगौल थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि रेल अधिकारी के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस मामले की अग्रिम कार्रवाई कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संजय पांडेय

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >