सचिवालय में नहीं होगी बाहरी व्यक्ति की इंट्री, आधे कर्मी ही आयेंगे कार्यालय

पटना: राज्य सरकार ने अनलॉक-3 की घोषणा पूरे सूबे में 6 सितंबर तक कर दी है. इसके तहत सचिवालय और अन्य सभी मुख्यालय खुले रहेंगे, लेकिन इनमें रोजाना पहले की तरह आधे की संख्या में ही कर्मियों के आने की अनुमति रहेगी. परंतु किसी भी सचिवालय में किसी बाहरी व्यक्ति का प्रवेश पूरी तरह से बंद रहेगा.

अगर किसी बाहरी व्यक्ति को किसी अधिकारी या पदाधिकारी से मिलना है, तो उन्हें पहले संबंधित अधिकारी से उस व्यक्ति को बात करानी होगी या अनुमति दिलानी होगी. तभी उसका सचिवालय में प्रवेश मिल पायेगा. सामान्य प्रशासन विभाग ने इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया है.

इसमें यह कहा गया है कि मुख्य सचिवालय, विकास भवन, विश्वेश्वरैया भवन, टेक्नोलॉजी भवन, सूचना भवन, सरदार पटेल भवन समेत सभी सचिवालय भवनों में सामान्य आगंतुकों के लिए प्रवेश पास नहीं बनाया जायेगा.

Posted by : Thakur Shaktilochan Shandilya

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >