सड़क निर्माण में बाधा बने मंदिर हटाने पहुंचा प्रशासन, हुआ विरोध

patna news: मनेर. मनेर राष्ट्रीय राजमार्ग 30 से दियारे के हल्दी छपरा व रामपुर जाने वाले मार्ग के निर्माण में बाधा बने मंदिर को हटाने के लिए बुधवार को पथ निर्माण विभाग के साथ-साथ प्रशासन का पूरा दल पहुंचा.

मनेर. मनेर राष्ट्रीय राजमार्ग 30 से दियारे के हल्दी छपरा व रामपुर जाने वाले मार्ग के निर्माण में बाधा बने मंदिर को हटाने के लिए बुधवार को पथ निर्माण विभाग के साथ-साथ प्रशासन का पूरा दल पहुंचा. हालांकि स्थानीय लोगों के द्वारा मंदिर हटाने के लिए चार दिनों की मोहलत के बाद प्रशासन को पीछे हटना पड़ा. मनेर के देवी स्थान स्थित सती मैया मंदिर मनेर हल्दी छपरा मार्ग पर तीखे मोड़ पर काफी दिनों से बना है. पथ निर्माण विभाग के लोगों का कहना है की मन्दिर के कारण जाम की स्थिति बन जाती है. नयी सड़क का निर्माण हो रहा था इस कारण से मंदिर को हटाकर सामने स्थित देवी मंदिर के परिसर में ही सती मैया का स्थापना करना है. इसके के लिए बुधवार को दंडाधिकारी सह मनेर नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी सिद्धार्थ हर्षवर्धन, पथ निर्माण विभाग के सहायक अभियंता स्वयं प्रकाश,थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार पहुंचे हुए थे. हालांकि स्थानीय लोगों का कहना था कि यह मंदिर रैयती भूमि पर बनी है, लेकिन प्रशासन के लोगों का कहना था कि मंदिर के कारण आवागमन में बाधा है. काफी हीला हवाली के बाद प्रशासन ने मंदिर हटाने के लिए रविवार तक की मोहलत दी है अगर रविवार तक स्थानीय लोग मंदिर को देवी मंदिर में शिफ्ट नहीं करते हैं. तो प्रशासन फिर मंदिर को हटाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vipin prakash yadav

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >