Bihar Weather: बिहार के 13 जिलों में कल हो सकती है बारिश, IMD ने जारी किया लेटेस्ट अपडेट

Bihar Weather: मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक ओडिशा के ऊपर निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जो रविवार तक कमजोर हो जायेगा. इसके बाद मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा.

Bihar Weather: राज्य के अधिकतर जिलों में सोमवार तक हल्के बादल छाएं रहेंगे और ठंडी हवाएं भी चलेंगी. मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक रविवार को पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, जहानाबाद, भागलपुर, बांका, जमुई, पूर्णिया,कटिहार, रोहतास, भोजपुर में हल्की बारिश होने की संभावना है. बावजूद इसके दिन-रात के तापमान में दो से चार डिग्री तक बढ़ोतरी होने की उम्मीद है. शनिवार को किशनगंज, वाल्मीकिनगर, मोतिहारी का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रहा.

सोमवार से बदलेगा मौसम का मिजाज

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक ओडिशा के ऊपर निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जो रविवार की सुबह तक कमजोर हो जायेगा, लेकिन मौसम के मिजाज में बदलाव सोमवार से होगा. वहीं, दूसरी ओर मंगलवार से ही रात के तापमान में अगले एक सप्ताह एक से तीन डिग्री तक गिरावट दर्ज की जा सकती है.

गुरुवार से ही दिख रहा तूफान का असर

तूफान का असर गुरुवार की रात से ही देखने को मिल रहा है. पिछले दो दिनों से धूप नहीं खिली है. सर्द हवा के साथ शनिवार की शाम शहर में रिमझिम बारिश हुई. मौसम विभाग के मुताबिक रविवार तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना जतायी गयी है. सोमवार से आसमान में छिटपुट बदली के साथ धूप खिलने की संभावना है. रात में तापमान लुढ़क जा रहा है. दिन में सर्द हवा व शाम में रिमझिम बारिश की वजह से सर्दी बढ़ गयी है. शनिवार को गया में अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री व न्यूनतम तापमान 22.7 डिग्री रहा. मौसम के गड़बड़ा जाने से दीपावली के बाजार में चमक नहीं आयी है. साथ ही लक्ष्मी पूजा के लिए बन रहे पंडाल के निर्माण में भी परेशानी आ रही है.

किसान परेशान

तूफान के कारण धान की फसल धराशायी हो गयी है. ठंड का प्रकोप बढ़ गया है. हजारों एकड़ धान की फसल हवा की तेज झोंको से बर्बाद हो गयी है. धान की फसल खेत में चादर सा बिछ गया है. इससे पैदावार काफी कम हो जायेगा. इतना ही नहीं जिन फसल में बाली नहीं लगा है, उसमें बाली लगने की संभावना भी समाप्त हो गयी है. इस कारण किसान काफी चिंतित दिख रहे हैं.

इसे भी पढ़ें: अब छपरा से गुजरेगी Vande Bharat ट्रेन, बस इतने देर में पहुंच जाएंगे लखनऊ

Bihar: बांका में नकली कीटनाशक दवा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, करीब 1 करोड़ की नकली दवा बरामद

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >