Patna Traffic Jam: महात्मा गांधी सेतु पर फिर लगा महाजाम, लोग पैदल पुल पार करने को मजबूर

Patna Traffic Jam: गांधी सेतु पुल पर रविवार सुबह से भीषण जाम की स्थिति बनी हुई है. पिछले चार घंटे से यातायात पूरी तरह से ठप है, जिससे हाजीपुर और पटना की ओर आने-जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

Patna Traffic Jam: पटना के गांधी सेतु पुल पर बुधवार सुबह से यातायात पूरी तरह से ठप है. लगभग 6 घंटे से अधिक समय से पुल पर भीषण जाम की स्थिति बनी हुई है. हाजीपुर और पटना की ओर जाने वाली दोनों लेन पूरी तरह से अवरुद्ध हैं. जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

स्थिति यह है कि लोग अपनी गाड़ियों को छोड़कर पैदल ही पुल पार करने को मजबूर हो गए हैं. पुल पर ट्रैफिक को नियंत्रित करने वाला कोई भी पुलिसकर्मी नजर नहीं आ रहा है, जिससे हालात और बिगड़ते जा रहे हैं.

यात्रियों की परेशानी चरम पर

मोतिहारी जाने के लिए सुबह 3 बजे बस स्टैंड पहुंचे लोगों ने बताया कि, “4 बजे बस निकली थी, लेकिन गांधी सेतु पर पहुंचते ही बस रेंगने लगी. पिछले दो घंटे से हमलोग इस महाजाम में फंसे हुए हैं. लोगों को समय से अपने घर या दफ्तर पहुंचने में काफी परेशानियां होंगी. सभी फंसे यात्रियों के ऑफिस या जरूरी कामकाज प्रभावित हो रहे हैं.

वहीं, सीतामढ़ी जा रहे इस जाम में फंसे कुछ लोगों ने बताया कि, ” करीब 1 घंटे से फंसे हैं. कार में छोटे-छोटे बच्चे भी हैं जो गर्मी और भीड़ के कारण परेशान हो रहे हैं. गाड़ियां ना आगे बढ़ रही हैं, ना पीछे हट रही हैं.”

ट्रकों का दबाव बनी जाम की वजह

जाम की मुख्य वजह पुल पर ट्रकों की भारी भीड़ बताई जा रही है. दोनों लेन में बड़े मालवाहक ट्रक खड़े हैं और वन वे में भी दो-दो लाइनें बन गई हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि ट्रैफिक पुलिस की लापरवाही और वाहन नियंत्रण की कमी के कारण गांधी सेतु पर बार-बार जाम की स्थिति उत्पन्न होती है.

Also Read: बिहार में एक और बड़ा एनकाउंटर, मारा गया लाखों का इनामी टेंटुआ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >