बंद घर का ताला तोड़ साढ़े पांच लाख के जेवर की चोरी

चित्रकूट नगर निवासी आशुतोष कुमार पाण्डेय के बंद घर का ताला तोड़ 35 हजार नकद व साढ़े पांच लाख के जेवर कर ली है.

दानापुर. एक सप्ताह पूर्व चित्रकूट नगर रोड 9ए निवासी व आइजीआइएमएस के चिकित्सक डॉ प्रशांत सिन्हा के घर हुई चोरी का अब तक पुलिस सुराग तक नहीं लगा सकी है. गुरुवार की रात बेखौफ चोरों ने चित्रकूट नगर निवासी आशुतोष कुमार पाण्डेय के बंद घर का ताला तोड़ 35 हजार नकद व साढ़े पांच लाख के जेवर कर ली है. गृहस्वामी के छोटे भाई गुड्डू ने स्थानीय थाना में लिखित शिकायत की है. घटना के बारे में बताया जाता है कि आशुतोष कुमार पांडेय 20 मई को घर बंद कर फूफा के श्राद्धकर्म में शामिल होने सासाराम गये थे. शुक्रवार की सुबह बगल में रहने वाली बहन ने फोन कर सूचना दी कि घर के मुख्य दरवाजा का ताला टूटा हुआ है. सूचना पर गृहस्वामी का छोटा भाई गुड्डू पहुंचा और घर के अंदर जाकर देखा कि कमरे का सारा सामान बिखरा था. चोरों ने कमरे में रखे गोदरेज का लॉक तोड़ कर 35 हजार नकद व करीब साढ़े पांच लाख के जेवरात चोरी कर ले गये. सूचना पाकर पुलिस पहुंच कर छानबीन करने में जुट गयी है. भाई गुड्डू ने बताया कि भाई व भाभी सासाराम में मतदान के बाद 3 जून को घर लौटेंगे. चोरों ने मकान मालिक के दूसरे तल्ले के फ्लैट को दरवाजा तोड़ खंगाल दिया है. स्थानीय लोगों ने बताया कि मोहल्ले में स्मैकीयर का जमावड़ा रहता है. थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है और आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाला जा रहा है, ताकि चोरों की पहचान की जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >