लहरियाकट मारने में युवक बाइक से गिरा, हुई मौत

पटना - बख्तियारपुर फोरलेन पर फतुहा आरओबी के आगे के पेट्रोल पंप के पास रविवार की दोपहर तेज रफ्तार बाइक ने एक युवक की जान ले ली.

फतुहा. पटना – बख्तियारपुर फोरलेन पर फतुहा आरओबी के आगे के पेट्रोल पंप के पास रविवार की दोपहर तेज रफ्तार बाइक ने एक युवक की जान ले ली. घटना के संबंध में बताया जाता है कि शुभम अपने दो दोस्तों के साथ एक राइडर बाइक पर पीछे बैठकर फतुहा से बख्तियारपुर की ओर जा रहा था. इस दौरान बाइक चालक ने ऐसा लहरिया कट मारा कि बाइक के पीछे बैठा शुभम कुमार (20 वर्ष) सड़क के बीच गिर गया और विपरीत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार वाहन उसे रौंदते हुए पटना की ओर निकल गया. जिससे उसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. मृतक की पहचान सोनारू पटेल नगर निजी सुखींद्र यादव के पुत्र शुभम कुमार (20 वर्ष) के रूप में हई है. राइडिंग कर रहा शुभम का दोस्त बाइक सहित भाग गया. सूचना मिलते ही फतुहा पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीण को समझा बुझाकर युवक के शव को पटना भेज दिया. शुभम अपनी मां-बाप का इकलौता चिराग था. उसके निधन से उसके घर में कोहराम मच गया. उसके माता-पिता हरियाणा में रहकर मजदूरी करते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAHESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >