अहिल्याबाई होल्कर के कार्य और विचार आज भी प्रासंगिक: जायसवाल

बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को महारानी अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जयंती को लेकर एक एक कार्यशाला आयोजित की गई.

संवाददाता, पटना

बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को महारानी अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जयंती को लेकर एक एक कार्यशाला आयोजित की गई. इसको संबोधित करते हुए भाजपा अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि महारानी ने जिन परिस्थितियों में धर्मार्थ और सेवार्थ कार्य किया वह इतिहास में अप्रतिम उदाहरण है.उन्होंने कई धर्म के कार्य किए .21 मई से 31 मई तक भाजपा द्वारा ”””” सुशासन और विरासत ”””” अभियान चलाकर जन-जन को महारानी अहिल्याबाई के महान कार्य को बताया जाएगा. भाजपा विरासत को बचाने का अभियान चला रही है, यह बड़ी बात है. उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर का जन्म 300 वर्ष पूर्व हुआ था, परंतु उनके द्वारा किए गए कार्य एवं विचार आज भी प्रासंगिक हैं.

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा ने कहा कि हमारे महापुरुष हमारे प्रेरणास्रोत हैं, लेकिन हम इसकी जानकारी अपने बच्चों को नहीं दे रहे. जिसने भी समाज को और देश को नई ऊंचाइयों ले जाने का काम किया, उसके बारे में देश की जनता को जानने का अधिकार भी है.बिहार भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता ने महारानी अहिल्याबाई होल्कर को एक क्रांतिकारी महिला प्रशासक बताते हुए कहा कि उनका जीवन काफी संघर्षपूर्ण था. संगठन महामंत्री भिखूभाई दालसानिया, विधान पार्षद प्रमोद चंद्रवंशी, निवेदिता सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धार्थ शंभू आदि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rakesh ranjan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >