अंडर-13 स्कूली क्रिकेट टूर्नामेंट में एके एकेडमी की जीत

सरदार पटेल स्पोर्ट्स फाउंडेशन के तत्वावधान में खेले जा रहे माई कैरियर व्यू कप अंडर-13 स्कूली क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को खेले गये मैच में एके क्रिकेट एकेडमी ने जीत दर्ज की़

पटना़सरदार पटेल स्पोर्ट्स फाउंडेशन के तत्वावधान में खेले जा रहे माई कैरियर व्यू कप अंडर-13 स्कूली क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को खेले गये मैच में एके क्रिकेट एकेडमी ने जीत दर्ज की़ कृष्णा क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गये पहले मैच में एके क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीत कर पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 133 रन बनाये़ जवाब में बीआइओसी की टीम 17.3 ओवर में 84 रन पर ऑलआउट हो गयी़ अयान निषाद को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार पवन कुमार ने प्रदान किया़दूसरे मैच में वाइसीसी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मोहित (75 रन) और रौशन (59) के अर्धशतकों की मदद से 21 ओवर में चार विकेट पर 193 रन बनाये़ जवाब में दीन दयाल क्रिकेट एकेडमी ने 20.2 ओवर में चार विकेट पर 195 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया़ यश को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >