कोटा से छात्रों को वापस लाने के लिए छात्र हम ने किया उपवास

पटना : छात्र हम के कार्यकर्ताओं ने कोटा से छात्रों को वापस बिहार लाने की मांग को लेकर एक दिन का उपवास किया. छात्र हम के प्रदेश अध्यक्ष शैलेश कुमार मिश्रा की अगुआई में बुधवार को हम के प्रत्येक पदाधिकारी और जिला अध्यक्षों ने छात्रों को वापस लाने के समर्थन में घर में ही एक […]

पटना : छात्र हम के कार्यकर्ताओं ने कोटा से छात्रों को वापस बिहार लाने की मांग को लेकर एक दिन का उपवास किया. छात्र हम के प्रदेश अध्यक्ष शैलेश कुमार मिश्रा की अगुआई में बुधवार को हम के प्रत्येक पदाधिकारी और जिला अध्यक्षों ने छात्रों को वापस लाने के समर्थन में घर में ही एक दिवसीय राज्य स्तरीय भूख हड़ताल की. एक दिवसीय उपवास में औरंगाबाद जिला अध्यक्ष भीम सिंह, पूर्णिया विश्वविद्यालय अध्यक्ष नवीन पासवान, मधेपुरा विश्वविद्यालय अध्यक्ष प्रभास कुमार, दरभंगा विश्वविद्यालय अध्यक्ष पप्पू यादव सहित दर्जनों छात्र नेताओं का साथ था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >