Patna News : अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्रों के साथ सेटर पकड़ा गया

रामकृष्णानगर थाने की पुलिस ने एक और सेटर को गिरफ्तार किया है. उसके कमरे से सीटेट-2024 के 20 एडमिट कार्ड के अलावा अभ्यर्थियों के शैक्षणिक प्रमाणपत्र बरामद किये गये हैं.

संवाददाता, पटना : रामकृष्णानगर थाने की पुलिस ने परीक्षा माफिया गिरोह के एक और सेटर को गिरफ्तार किया है. रविवार को पूर्वी एसपी परिचय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ के बाद पिंटू का नाम सामने आया था. पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी थी. सूचना मिली कि आरोपित पिंटू एनटीपीसी कॉलोनी में है. पुलिस ने तुरंत एक टीम बना कर छापेमारी की और आरोपित को गिरफ्तार कर लिया. कमरे की तलाशी ली गयी, तो सीटेट-2024 के 20 एडमिट कार्ड के अलावा अभ्यर्थियों के शैक्षणिक प्रमाणपत्र मिले. आरोपित के पास से एक लैपटॉप, दो मोबाइल मिले हैं. पूछताछ में कई सारी जानकारी मिली हैं. पूर्वी एसपी ने बताया कि इससे पहले इस गिरोह के पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है. उनके पास से वॉकी-टॉकी समेत अन्य दस्तावेज भी बरामद किये गये थे. इस गिरोह में कई नाम सामने आये हैं, जिनकी तलाश में छापेमारी की जा रही है.

मां और परिवार के अन्य सदस्यों के खातों में मंगवाता था पैसा

मिली जानकारी के अनुसार पिंटू अभ्यर्थियों से कैश पेमेंट के अलावा अपनी मां और परिवार के अन्य सदस्यों के खातों में पैसे मंगवाता था. उसने बताया कि 18 से 20 लाख रुपये मां के खातों में पैसे मंगवाये हैं. अभ्यर्थियों से रुपये लेने के लिए परिवार के नाम पर कई नये अकाउंट खुलवाये हैं. पूर्वी एसपी ने बताया कि सोमवार को बैंक से उन खातों का डिटेल मांगा जायेगा. किन लोगों ने कितने रुपये दिये हैं, उनसे पूछताछ की जायेगी.

ऑनलाइन एग्जाम सेंटर के कई कर्मी संपर्क में

पूर्वी सिटी एसपी ने बताया कि पिंटू ने पूछताछ में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. उसने बताया कि वह एफसीआइ समेत अन्य सरकारी परीक्षाओं की सेटिंग करवाता था. कई अभ्यर्थियों से पैसा भी ले रखा था. ऑनलाइन एग्जाम सेंटर के कई कर्मी पिंटू के संपर्क में हैं. उन्हें पैसा देकर उनसे सेंटर मैनेज करवाते थे. बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा में भी इन लोगों ने अभ्यर्थियों से पैसा लिया है, लेकिन पूर्व में प्रेम प्रकाश पटेल की गिरफ्तारी के बाद वे इस परीक्षा में सेटिंग करने में विफल हो गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >