बाइपास में पिकअप लूटकर ले भागे लुटेरे

patna news: मोकामा. थाना क्षेत्र अंतर्गत मोकामा बाइपास, एनएच 31 पर तीन लुटेरों ने एक पिकअप को कब्जे में ले चालक को उतारकर पिकअप लेकर फरार हो गये.

मोकामा. थाना क्षेत्र अंतर्गत मोकामा बाइपास, एनएच 31 पर तीन लुटेरों ने एक पिकअप को कब्जे में ले चालक को उतारकर पिकअप लेकर फरार हो गये. पिकअप चालक नालंदा जिले के कोसरा निवासी संतोष राम ने बताया कि वो बेगूसराय जिले के विकास इंडस्ट्रीज से पिकअप में मुर्गी का दाना लेकर बिहारशरीफ जा रहा था. रात करीब चार बजे वो पुल पार कर मोकामा बाइपास में गाड़ी लगाकर आराम करने लगा. वहां कई और भी ट्रक व वाहन लगे हुए थे. थोड़ी देर बाद वो जैसे ही चलने के लिए गाड़ी में बैठने लगा, तीन की संख्या में युवक आये और पिस्टल सटा कर गाड़ी की चाबी छीन ली और सभी जबरन गाड़ी में बैठ गये. उन लोगों ने बीच में उसे बिठा लिया. उनमें से एक गाड़ी चलाने लगा और आगे जाकर एक चक्कर लगा कर उसे सड़क किनारे उतार दिया और नये पुल से पिकअप लेकर बेगूसराय की ओर चले गये. वो किसी प्रकार मोकामा थाना पहुंचा और पुलिस को घटना की सूचना दी. गाड़ी मालिक बीहट निवासी दिनेश सिंह ने बताया कि मुर्गी दाना की कीमत करीब दो लाख अस्सी हजार रुपये थी.

आइसक्रीम विक्रेता का मोबाइल चोरी, केस

बाढ़. थाना क्षेत्र के स्टेशन चौक सब्जी मंडी के निकट आइस क्रीम बेच रहे एक व्यक्ति का मोबाइल बदमाश पलक झपकते ही उड़ा लिया. इस बाबत पीड़ित मोनू कुमार ने केस दर्ज कराया है. पुलिस ने बताया की पीड़ित का कहना है की वह ग्राहकों को आइस क्रीम दे रहा था. उस वक्त उसका मोबाइल वहीं था. कोई अज्ञात व्यक्ति उसका मोबाइल उड़ा लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vipin prakash yadav

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >