विपक्ष ने कहा, यह जवाब नहीं प्रचार, मंत्री ने कहा- हमारी सरकार है

विधानसभा में प्रश्नकाल में एक ऐसा अवसर आया जब विपक्ष ने प्रभारी मंत्री के जवाब पर ही सवाल खड़ा कर दिया.

संवाददाता, पटना विधानसभा में प्रश्नकाल में एक ऐसा अवसर आया जब विपक्ष ने प्रभारी मंत्री के जवाब पर ही सवाल खड़ा कर दिया. विपक्ष ने कहा कि मंत्री जवाब नहीं अपना प्रचार कर रहे है. जवाब दे रहे प्रभारी मंत्री डाॅ प्रेम कुमार भी तेज स्वर में विपक्ष को जवाब देने लगे. कहा कि आप हल्ला करियेगा और हम चुप रहेंगे. हम पीछे हटनेवाले नहीं हैं जा-करके. हम प्रचार करेंगे. केंद्र में हमारी सरकार है. कांग्रेस ने किसानों को ठगने का काम किया है. अगर विपक्ष हल्ला करेगा, तो उसका जवाब हल्ला से देंगे. विपक्ष पर कटाक्ष की शुरुआत मंत्री नीरज सिंह ने की जवाब देने के क्रम में मंत्री विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव की बात भी नहीं सुन रहे थे. विपक्ष पर कटाक्ष की शुरुआत मंत्री नीरज कुमार सिंह ने की. नल जल को लेकर पूछे गये प्रश्न के जवाब में उन्होंने विपक्ष को बताया कि 2005 के पहले बिहार में कहीं नल जल की योजना थी. इसे सुनते ही विपक्ष हंगामा करने लगा. तीसरी बार भाजपा कोटे के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी ने विपक्ष पर राजनीतिक हमला बोला और कहा कि राज्य में 2005 के पहले वाली सरकार नहीं हैं. अब नीतीश कुमार के नेतृत्व में जीरो टॉलरेंस की सरकार है. भाजपा कोटे के मंत्रियों के हमला करने का जवाब विपक्ष ने भी जबरस्त तरीके से विरोध कर दिया. तीनों मंत्रियों के जवाब को लेकर विपक्ष के सदस्य अपनी सीट से ही जवाब देते रहे. सदन का राजनीतिक तापमान बढ़ते हुए देखकर विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव को कहना पड़ा कि आज अंतिम दिन है दोनो पक्ष ठंडा रहें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rakesh ranjan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >