कार से 6 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश

patna news: दानापुर. सगुना पुलिस चौकी से महज एक हजार की दूरी पर सोमवार की रात को बदमाशों ने कार की पिछली सीट पर रखा 6 लाख रुपये से भरा बैग उड़ा लेने का मामला सामने आया है.

दानापुर. सगुना पुलिस चौकी से महज एक हजार की दूरी पर सोमवार की रात को बदमाशों ने कार की पिछली सीट पर रखा 6 लाख रुपये से भरा बैग उड़ा लेने का मामला सामने आया है. घटना के बाद थानाध्यक्ष समेत पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच कर छानबीन करते हुए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाला रहे हैं. इस संबंध में बेली रोड निवासी प्रिय रंजन ने स्थानीय थाने में अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया गया है. दर्ज प्राथमिकी में प्रिय रंजन ने बताया कि सोमवार की रात में अपनी कार सगुना मोड़ स्थित सोना सेंटर के सामने खड़ी किये थे. इसी दौरान कार की पिछला सीट पर बैग पर रखा 6 लाख रुपये लेकर बदमाशों लेकर फरार हो गये. थनाध्यक्ष पीके भारद्वाज ने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है.

घर से दो मोबाइल उड़ाया

मनेर. हुड्डा पर मोहल्ले में दिनदहाड़े एक चोर घर में घुसकर दो मोबाइल ले उड़ा. किरण चौधरी के घर में जब सोए थे तभी दोपहर में एक चोर घुसा और दो मोबाइल चोरी कर चलते बना. चोर के घर से निकलते ही बाहर के कोचिंग संस्थान के पास लगे सीसीटीवी में साफ-साफ दिख रहा है कि चोर अपने पॉकेट में दोनों मोबाइल लगाते हुए मिराचक की ओर जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vipin prakash yadav

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >