हीरो एशिया कप हॉकी के शुभंकर का आज होगा अनावरण

राजगीर में होने वाले हीरो एशिया कप हॉकी प्रतियोगिता का बिगुल बज गया है. रविवार को इस प्रतियोगिता के शुभंकर का अनावरण मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे.

खेल संवाददाता, पटना : राजगीर में होने वाले हीरो एशिया कप हॉकी प्रतियोगिता का बिगुल बज गया है. रविवार को इस प्रतियोगिता के शुभंकर का अनावरण मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे. प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए तैयारियां तेजी से चल रही है़ मेजबानी को यादगार बनाने के लिए हर संभव प्रयास किये जा रहे है़ आयोजन से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि राजगीर में शहर के साथ-साथ स्टेडियम के अंदर और बाहर सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था रहेगी. दर्शकों के लिए भी खास इंतजाम किये गये हैं. उनकी सुविधाओं का खास ख्याल रखा जायेगा.

बांग्लादेश ले सकता है हिस्सा

हॉकी के जानकारों का कहना है कि इस प्रतियोगिता में पाकिस्तान के खेलने की उम्मीद कम है. उसकी जगह बांग्लादेश शामिल हो सकता है. जानकारों ने बताया कि बांग्लादेश से बातचीत चल रही है. उन्होंने बताया कि पाकिस्तान के नहीं आने से हॉकी प्रेमियों में निराशा हैं. पाकिस्तान यदि आता तो दर्शकों का उत्साह सातवें आसमान पर रहता. उन्होंने बताया कि

दो ग्रुपों में टीमों को बांटा जायेगा

इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहीं आठ टीमों को दो ग्रुपों में बांटा जायेगा. हर ग्रुप की शीर्ष दो टीमों के बीच सेमीफाइनल मैच खेला जायेगा. नीचे दो टीमों के बीच क्लासिफिकेशन मैच खेल जायेंगे. इस प्रतियोगिता की विजेता टीम अगले वर्ष होने वाले विश्वकप हॉकी के लिए सीधे क्वालीफाइ करेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >