विस चुनाव के बाद महागठबंधन का नेता चुना जायेगा : सचिन

युवा कांग्रेस का पलायन रोको, नौकरी दो यात्रा में शामिल होने पटना पहुंच कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने कहा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से चुनावी बारगेनिंग करने में चूक गये.

कहा, मोदी को समर्थन देना ही था तो नीतीश कुमार मांग लेते 20 लाख नौकरियां संवाददाता,पटना युवा कांग्रेस का पलायन रोको, नौकरी दो यात्रा में शामिल होने पटना पहुंच कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने कहा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से चुनावी बारगेनिंग करने में चूक गये. उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में नीतीश कुमार को अगर भाजपा का समर्थन ही करना था, तो बिहार के बेरोजगार नौजवानों के लिए केंद्र सरकार से 20 लाख नौकरी मांग लेते. बिहार के नौजवानों का भविष्य अंधकारमय है. नीतीश कुमार के समर्थन से केंद्र में भाजपा की सरकार बनी है. अभी तक दिल्ली की केंद्र सरकार ने बिहार के नौजवानों को कितनी नौकरी दी है? यहां के नौजवान पलायन कर रहे हैं. पूरे देश में जाकर रोजगार ढूंढते हैं. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने एक बार केंद्र सरकार को चैलेंज किया था. अब क्या मुख्यमंत्री केंद्र से बिहार के नौजवानों के लिए 20 लाख नौकरी की मांग करेंगे? पटना पहुंचने के बाद और यात्रा में शामिल होने के पहले सचिन पायलट शुक्रवार को एक स्थानीय होटल में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे. बिहार विधानसभा चुनाव होनेवाला है. महागठबंधन के नेता के नाम को लेकर पूछे जाने वाले सवाल पर उनका जवाब था कि चुनाव के बाद सभी नेता बैठकर मुख्यमंत्री का चुन लेंगे. राजद की दावेदारी कि तेजस्वी प्रसाद यादव की अगुआई में चुनाव लड़ा जायेगा, उनका कहना था कि कांग्रेस गठबंधन के तहत ही चुनाव लड़ेगी,यह स्पष्ट है, पर नेता का चुनाव परिणाम आने के बाद होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rakesh ranjan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >