अपहृत बच्चा छह घंटे में सकुशल बरामद, ममेरा जीजा गिरफ्तार

patna news: फुलवारीशरीफ . थाना क्षेत्र से अपहृत 12 वर्षीय बच्चे को पुलिस ने मात्र छह घंटे में सकुशल बरामद कर लिया.

फुलवारीशरीफ . थाना क्षेत्र से अपहृत 12 वर्षीय बच्चे को पुलिस ने मात्र छह घंटे में सकुशल बरामद कर लिया. इस मामले में अपहरणकर्ता ममेरे जीजा रमेश रंजन को भी गिरफ्तारी कर लिया. गिरफ्तारी अभियुक्त रमेश रंजन तिलकनगर जगदेव पथ थाना रूपसपुर को जेल भेज दिया गया है. एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि आरोपी रमेश रंजन ने बच्चे को नानी के घर घुमाने के बहाने बुलाया और गाड़ी में बैठाकर ले गया, रास्ते में उसने क्लोरोफॉर्म सुंघाकर बेहोश करने की कोशिश की लेकिन एसआइटी और पुलिस टीम ने छापेमारी कर अपहृत को सुरक्षित बरामद कर परिजनों को सौंप दिया. बरामदगी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से कार, दो मोबाइल फोन, एक चाकू और 6420 रुपये नकद भी जब्त किया है. पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि जगदेव पथ स्थित शृंगार दुकान के लिए लिये 15 लाख रुपये के लोन में 12 लाख रुपये बकाया था कर्ज चुकाने के लिए ही उसने बच्चे का अपहरण कर फिरौती की योजना बनायी थी. पुलिस के अनुसार डॉ सुनील कुमार पता नेदु नगर शिव मंदिर वार्ड नंबर 10 थाना फुलवारीशरीफ ने पुत्र आदित्य राज (12 वर्ष) की गुमशुदगी का आवेदन थाने में दिया था.

गृहभेदन में फरार अपराधी 10 पुड़िया स्मैक के साथ गिरफ्तार

दानापुर. गृहभेदन मामले में फरार चल रहे एक अपराधी को पुलिस ने गुप्त सूचना पर सगुना नया टोला नदी पर से गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार दिलीप उर्फ पाण्डे उर्फ संजय सगुना नया टोला नदीपर दानापुर निवासी है. गिरफ्तार दिलीप के पास 10 पुड़िया स्मैक बरामद किया गया है. सिटी एसपी पश्चिमी भानू प्रताप सिंह ने बताया कि गृहभेदन के मामले में फरार चल रहे अपराधी दिलीप की गिरफ्तारी के लिए कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट निर्गत किया गया था.

पुलिस ने गुप्त सूचना पर सगुना नया टोला नदी पर छापेमारी कर दिलीप को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार दिलीप के निशानदेही पर 10 पुड़िया स्मैक बरामद किया गया है. सिटीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार दिलीप पर दानापुर थाना में 14 मामले दर्ज है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >