मसौढ़ी में दहेज हत्याकांड के फरार आरोपित का घर कुर्क

लहसुना पुलिस ने दहेज हत्याकांड के एक मामले में शुक्रवार को चांदचक गांव के एक फरार आरोपित के घर को कुर्क कर लिया.

मसौढ़ी. लहसुना पुलिस ने दहेज हत्याकांड के एक मामले में शुक्रवार को चांदचक गांव के एक फरार आरोपित के घर को कुर्क कर लिया. इस बाबत लहसुना थानाध्यक्ष खुशबु खातून ने बताया कि चांदचक गांव के बिहारी यादव के खिलाफ लहसुना थाना में दहेज हत्या का मामले दर्ज था और वह फरार था. उसके खिलाफ न्यायालय ने पिछले दिनों कुर्की वारंट निर्गत किया था. इसके आलोक में शुक्रवार को प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी की मौजूदगी में बिहारी यादव के घर की कुर्की की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MAHESH KUMAR

MAHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >