Patna News : तेज रफ्तार हाइवा ने छपरा की महिला का सिर कुचला, मौत

बेटे के साथ जा छपरा अपने गांव जा रही रीता देवी को दीघा-आशियाना रोड स्थित दुर्गा मंदिर के पास हाइवा ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गयी. पति व बच्चे के साथ वह पटना के इंद्रपुरी रोड नंबर-11 में रह रही थीं.

संवाददाता, पटना : दीघा थाना क्षेत्र के दीघा-आशियाना रोड स्थित दुर्गा मंदिर के पास शुक्रवार की सुबह साढ़े पांच बजे तेज रफ्तार हाइवा ने महिला के सिर को कुचल दिया. इस हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गयी. घटना उस वक्त हुई जब वह अपने बेटे के साथ छपरा अपने गांव जा रही थी. मृतक महिला की पहचान सारण के सहाजीतपुर थाना क्षेत्र के पितरपांती इलाके की रहने वाली रीता देवी के रूप में हुई है. पटना के इंद्रपुरी रोड नंबर 11 में पति भुनेश्वर पंडित व बच्चों के साथ रहती थी. पति शटरिंग का काम करते है. घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में मातम छा गया. सूचना पर ट्रैफिक थाना व स्थानीय थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

हादसे के बाद हाइवा छोड़ फरार हुआ ड्राइवर

ट्रैफिक थानेदार ने बताया कि सुबह साढ़े पांच के करीब यह हादसा हुआ है. महिला रीता देवी बेटे के साथ बाइक से छपरा गांव जाने के लिए घर से निकली थीं. इसी दौरान दीघा-आशियाना रोड स्थित दुर्गा मंदिर के पास पहुंची ही थी कि तेज रफ्तार हाइवा ने पीछे टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिर गयीं. सड़क पर गिरने से महिला का सिर हाइवा के चक्के के नीचे आ गया, जिससे महिला का सिर कुचला गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. घटना के बाद भागने के चक्कर में हाइवा ने डिवाइडर को भी तोड़ दिया. बाद में स्थानीय लोगों ने पीछा किया तो ड्राइवर हाइवा को छोड़ फरार हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >