कोर्ट में बयान दर्ज करा निकलते ही अभियुक्तों को किया घायल

स्थानीय व्यवहार न्यायालय में दायर परिवाद पत्र के आलोक में अपना बयान दर्ज करा न्यायालय से निकलते ही न्यायालय के गेट पर पूर्व से घात लगाये आरोपितों ने शुक्रवार को अभियुक्तों के साथ गाली-गलौज कर ईंट से मार घायल कर दिया

मसौढ़ी . स्थानीय व्यवहार न्यायालय में दायर परिवाद पत्र के आलोक में अपना बयान दर्ज करा न्यायालय से निकलते ही न्यायालय के गेट पर पूर्व से घात लगाये आरोपितों ने शुक्रवार को अभियुक्तों के साथ गाली-गलौज कर ईंट से मार घायल कर दिया. इसमें पटना सिटी के आलमगंज थाना के बेलवरगंज निवासी सह अभियुक्त बिरजू साव, उनकी पत्नी सविता देवी, पुत्र पिंटू साव और उसकी पत्नी कंचन देवी, रंजन साव समेत उनके वकील घायल हो गये. बाद में बिरजू साव ने आरोपित सह परिवाद पत्र की वादिनी सह पिपरा थाना के भभौल ग्रामवासी राजकुमार साव की पत्नी मधु देवी, उसकी मां विमला देवी और दो अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. इधर पुलिस मामले की जांच में जुटी है. बताया जाता है कि मधु देवी ने अभियुक्तों के खिलाफ न्यायालय में एक परिवाद पत्र दायर कर रखा है. शुक्रवार को परिवाद पत्र के अभियुक्त न्यायालय में अपना बयान दर्ज कराने आये थे. आरोप है कि बयान दर्ज कराने के बाद जैसे ही अभियुक्त न्यायालय से बाहर गेट पर पहुंचे पूर्व से घात लगाये आरोपितों ने गाली-गलौज कर उनपर ईंट फेंक उन्हे घायल कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MAHESH KUMAR

MAHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >