खेलो इंडिया यूथ गेम्स के पदक विजेताओं को बीओए करेगा सम्मानित

बिहार ओलिंपिक एसोसिएशन (बीओए) के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की सगुना मोड़ स्थित एक होटल में बैठक हुई. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता बिहार ओलिंपिक संघ के अध्यक्ष अजय कुमार ने की.

पटना़ बिहार ओलिंपिक एसोसिएशन (बीओए) के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की सगुना मोड़ स्थित एक होटल में बैठक हुई. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता बिहार ओलिंपिक संघ के अध्यक्ष अजय कुमार ने की. इसमें सभी खेल संघों से पदाधिकारी शामिल हुए. बीओए ने सभी खेल संघ को विवाद निराकरण समिति का गठन करने का सुझाव दिया. खेलो इंडिया यूथ गेम्स में पदक जीतने वाले बिहार के सभी खिलाड़ियों को ओलिंपिक दिवस के मौके पर सम्मानित किया जायेगा. इसके अलावा वर्ष 2024-2025 के सर्वश्रेष्ठ एक पुरुष और एक महिला खिलाड़ी को सम्मानित किया जायेगा. इसके लिए राज्य खेल संघ के माध्यम से 10 जून, 2025 तक बिहार ओलंपिक संघ के पास आवेदन जमा करना है. धन्यवाद ज्ञापन बीओए के महासचिव प्रदीप कुमार ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >