सहरसा में फाइनेंस कंपनी के एजेंट को अपराधियों ने मारी गोली

किशनगंज से ट्रेन से उतरकर जा रहा था कार्यालय

सहरसा: बिहार के सहरसा जिला में अपराधियों ने गुरुवार की सुबह एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. युवक एक फाइनेंस कंपनी में कलेक्सन एजेंट का काम करता था. मृतक किशनगंज निवासी पंकज कुमार बताया जा रहा है. वह देर रात अपने घर किशनगंज से ट्रेन से उतरकर अपने कार्यालय जा रहा था. कार्यालय के गेट के पास अपराधियों ने गोली मार दी. घटना सदर थाना क्षेत्र के वीर कुंवर सिंह स्कूल के पास की है, जहां युवक को उसके दफ्तर के सामने ही घात लगाकर बैठे अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >