पटना. कला,संस्कृति एवं युवा विभाग द्वारा राज्य की कला-संस्कृति के संरक्षण,संवर्द्धन और कलाकारों के उत्साहवर्द्धन के लिए कई तरह की योजनाएं चलायी जा रही हैं.इसी क्रम में विभाग द्वारा संचालित शुक्रगुलजार, शनिबहार और विशेष शुक्रगुलजार कार्यक्रम में प्रस्तुति देने के लिए कलाकारों से आवेदन आमंत्रित किया गया है. शुक्रगुलजार कार्यक्रम प्रत्येक माह के द्वितीय शुक्रवार को स्थापित कलाकारों और उनकी टीम द्वारा व शनिबहार कार्यक्रम के तहत प्रत्येक माह के चतुर्थ शनिवार को नवोदित कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी जाती है.इसका उद्देश्य स्थापित और नवोदित कलाकारों प्रोत्साहित करना है. इस योजना के तहत कलाकारों को उनके ग्रेड के हिसाब से एक निर्धारित राशि प्रोत्साहन के रूप में दी जाती है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
