टेंडर घोटाला: ठेकेदार रिशुश्री की जमानत पर फैसला सुरक्षित, 9 जुलाई को संजीव हंस समेत अन्य की होगी सुनवाई

Bihar Tender Scam : ठेकेदार रिशुश्री की करोड़ों के टेंडर घोटाला मामले में नियमित जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी हो गई है. विशेष निगरानी अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया है. इसी मामले में आईएएस अधिकारी संजीव हंस की अग्रिम जमानत याचिका पर 9 जुलाई को सुनवाई होगी.

Bihar Tender Scam : करोड़ों रुपये के टेंडर घोटाला मामले में न्यायिक हिरासत में बंद ठेकेदार रिशुश्री की नियमित जमानत याचिका पर बुधवार को विशेष निगरानी (एसवीयू) के न्यायाधीश अतुल कुमार सिंह की अदालत में सुनवाई हुई. दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने अपना आदेश सुरक्षित रख लिया. मामले में फैसला बाद में सुनाया जाएगा.

रिशुश्री की ओर से जमानत की मांग

सुनवाई के दौरान आरोपित की ओर से अधिवक्ता अभिषेक प्रियदर्शी ने अदालत से नियमित जमानत देने का आग्रह करते हुए कहा कि उनके मुवक्किल निर्दोष हैं और उन्हें राहत मिलनी चाहिए.

विशेष लोक अभियोजक ने किया विरोध

वहीं निगरानी के विशेष लोक अभियोजक आनंदी सिंह ने जमानत याचिका का कड़ा विरोध किया. उन्होंने अदालत से कहा कि मामला करोड़ों रुपये के बड़े टेंडर घोटाले से जुड़ा है और इसकी गंभीरता को देखते हुए आरोपित को जमानत नहीं दी जानी चाहिए.

संजीव हंस और तारिणी दास की सुनवाई 9 जुलाई को

इधर, इसी मामले में भवन निर्माण विभाग के सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता तारिणी दास की नियमित जमानत याचिका तथा आईएएस अधिकारी संजीव हंस की अग्रिम जमानत याचिका पर बुधवार को सुनवाई नहीं हो सकी. अब दोनों याचिकाओं पर 9 जुलाई को विशेष अदालत में सुनवाई होगी.

ALSO READ: NEET री-एग्जाम फर्जीवाड़ा में होगा नया खुलासा, आरोपियों से पूछे जाने वाले सवाल तैयार, मिली रिमांड


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Anand singh

Published by: Nikhil Anurag

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >