'न लालू झुके, न तेजस्वी झुकेगा', हार के बाद पहली बार RJD दफ्तर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष, भितरघातियों को जमकर ललकारा

Tejashwi Yadav: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में मिली करारी हार के बाद पहली बार राजद कार्यालय पहुंचे तेजस्वी यादव ने NDA सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि हमें जनता का आशीर्वाद मिला और 1.90 करोड़ वोट मिले.

राजद ऑफिस में मीडिया से बात करते तेजस्वी यादव

Tejashwi Yadav: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद लंबे समय तक खामोश रहे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अब पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं. जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती के अवसर पर राजद कार्यालय पहुंचे तेजस्वी यादव ने न सिर्फ कार्यकर्ताओं में जोश भरा, बल्कि सत्ता पक्ष और चुनावी प्रक्रिया पर भी तीखा प्रहार किया. उन्होंने कहा कि चुनाव में भले ही आंकड़े उनके पक्ष में न रहे हों, लेकिन बिहार की जनता का भरोसा आज भी उनके साथ है.

मशीन तंत्र और धन तंत्र की जीत- तेजस्वी

समारोह को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने चुनावी नतीजों को जनता की हार नहीं, बल्कि सिस्टम की चाल बताया. उन्होंने कहा, “इस चुनाव में लोक हारा है और तंत्र जीता है.” तेजस्वी ने आरोप लगाया कि आज के दौर में जनतंत्र को मशीन तंत्र और धन तंत्र में तब्दील कर दिया गया है.

भितरघात करने वालों पर निशाना

तेजस्वी ने आंकड़ों का जिक्र करते हुए कहा कि पूरा सिस्टम, मीडिया और मशीनरी हमारे खिलाफ लड़ रही थी. फिर भी 1 करोड़ 90 लाख लोगों ने राजद गठबंधन को वोट दिया. उन्होंने दावा किया कि बिहार की 60 फीसदी जनता ने मौजूदा सरकार के खिलाफ मतदान किया है. इसका मतलब है कि प्रदेश की जनता बदलाव चाहती थी.

इसी दौरान उन्होंने पार्टी के अंदरूनी कलह पर भी संकेत दिया. भाई वीरेंद्र जैसे नेताओं की बयानबाजी के बीच तेजस्वी ने स्वीकार किया कि पार्टी के भीतर भी कुछ ऐसे लोग हैं जो इधर-उधर करते हैं. यह बयान उन नेताओं के लिए सीधी चेतावनी माना जा रहा है जो हार के बाद संगठन पर सवाल उठा रहे हैं.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

जारी रहेगा संघर्ष- RJD नेता

कार्यकर्ताओं में उत्साह भरते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि हमारा संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने कहा, “जब कर्पूरी ठाकुर नहीं झुके, लालू प्रसाद नहीं झुके, तो तेजस्वी भी कभी नहीं झुकेगा.” उन्होंने सरकार को 100 दिनों का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि वे अभी चुप हैं क्योंकि वे चाहते हैं कि सरकार महिलाओं को पैसे और युवाओं को नौकरी देने का अपना वादा पूरा करे.

इसे भी पढ़ें: नाम के समाजवादी नेताओं ने डुबोई RJD की लंका, विधायक भाई वीरेंद्र का बड़ा हमला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >