Bihar Politics: पांच जनवरी को राजद नेता तेजस्वी यादव पटना लौट सकते हैं. इससे पहले राजद की एक विशेष बैठक होने जा रही है. इस बैठक में राजद के जोनवार पदाधिकारी मौजूद रहेंगे. इस बैठक में विधानसभा चुनावों में भितरघात करने वाले नेताओं पर आधारित रिपोर्ट को फाइनल टच दिया जायेगा.
उठाएंगे सख्त कदम
इस रिपोर्ट पर राजद नेता तेजस्वी यादव पार्टी के साथ भितरघात करने वालों नेताओं के खिलाफ सख्त कदम उठायेंगे. फिलहाल तीन जनवरी को होने वाली बैठक की तैयारियां की जा रही हैं. इसकी तैयारियां राजद प्रदेश अध्यक्ष मंगनीलाल मंडल की देखरेख में की जा रही हैं. हालांकि, इस संभावित बैठक की आधिकारिक घोषणा अभी तक नहीं की गयी है.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
तेजस्वी यादव के लौटने का इंतजार
राजद से जुड़े जानकारों के अनुसार मकर संक्रांति पर लालू परिवार कोई आयोजन करेगा या नहीं? इस बारे में अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है. तेजस्वी यादव के आने के बाद ही इस पर कोई निर्णय हो सकेगा. इस तरह सब की निगाह तेजस्वी यादव की पटना वापसी पर टिकी हुई हैं. राजद संगठन में बदलाव की भी तैयारियां की जा रही हैं. इस मामले में तेजस्वी यादव का मार्ग दर्शन लिया जाना है.
इसे भी पढ़ें: बिहार में 6 से 9 जनवरी तक चलेगा विशेष अभियान, लाखों किसानों को मिलेगा लाभ
बिहार में शीत लहर का कहर, ठंड से कांप रहा पूरा प्रदेश, मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी
