जातीय जनगणना के मुद्दे पर सीएम नीतीश से मिले तेजस्वी व अन्य नेता, सर्वदलीय बैठक का मिला भरोसा

बिहार में जातीय जनगणना की मांग एकबार फिर तेज हो गयी है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के साथ विपक्ष के नेताओं ने सीएम नीतीश कुमार से इस मुलाकात कर अपनी मांग रखी है.

जाति आधारित जनगणना को लेकर बिहार में एकबार फिर सियासत गरमा गयी है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इस मुद्दे को लेकर मुलाकात की. विधानसभा में सीएम और नेता प्रतिपक्ष की मुलाकात हुई है.

बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र में जातिय जनगणना का मुद्दा जमकर उछला. गुरुवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के साथ विपक्ष के कुछ अन्य नेता भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिले. सीएम से मुलाकात के बाद तेजस्वी यादव मीडिया से मुखातिब हुए. उन्होंने कहा कि सीएम के सामने हमने अपनी बात रखी है. सीएम ने जल्द ही सर्वदलीय बैठक बुलाने की बात कही है.

तेजस्वी यादव ने कहा कि अगले कुछ दिनों में सर्वदलीय बैठक होगी. उन्होंने कहा कि जातीय जनगणना होना तय है.नीति आयोग की रिपोर्ट में 52% लोग गरीब हैं.जातीय जनगणना से सबको बराबरी का मौका मिलेगा. तेजस्‍वी यादव ने कहा कि लालू प्रसाद यादव ने पहले ही जातीय जनगणना के लिए मांग रखी थी. विकास व बराबरी के मौके के लिए जातीय जनगणना बेहद जरूरी है.


Also Read: Bihar News: दिल्ली एम्स से डिस्चार्ज किये गये लालू यादव, मीसा भारती के आवास पहुंचे राजद सुप्रीमो

इससे पहले भाजपा विधायक संजय सरावगी ने जाति आधारित जनगणना पर बेहद सख्त अंदाज में कहा कि देश में लाखों की संख्या में जाति है और जाति जनगणना करवाना संभव नहीं है. तेजस्वी यादव ने संसद में जातीय जनगणना के प्रस्ताव को नामंजूरी के मुद्दे को उठाते हुए बिहार सरकार से अपने खर्चे से राज्य में जाति आधारित जनगणना करवाने की मांग की.

Published By: Thakur Shaktilochan

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >