Tej Pratap Yadav: तेजप्रताप के निष्कासन पर तेजस्वी यादव की पहली प्रतिक्रिया, बोले- निजी जिंदगी पर टिप्पणी...

Tej Pratap Yadav: तेजप्रताप यादव के पार्टी से निष्कासन पर तेजस्वी यादव ने पहली बार प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि यह फैसला राष्ट्रीय अध्यक्ष ने लिया है और वही तय करेंगे कि पार्टी और बिहार की भलाई किसमें है. साथ ही तेजस्वी ने तेजप्रताप के निजी जीवन पर टिप्पणी करने से इनकार किया.

Tej Pratap Yadav: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) में एक बार फिर पारिवारिक और राजनीतिक तनाव अपने चरम पर पहुंच गया है. अनुष्का यादव के साथ निजी तस्वीरें वायरल होने के बाद पार्टी ने तेजप्रताप यादव को छह वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है. तेजप्रताप का यह निष्कासन आधिकारिक रूप से 1 जून को सार्वजनिक किया गया, हालांकि पत्र पर हस्ताक्षर की तारीख 25 मई 2025 की है.

आरजेडी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी की ओर से जारी इस एक-पंक्ति के पत्र में लिखा गया, “माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के निर्देश के अनुसार, तेज प्रताप यादव को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह वर्षों के लिए निष्कासित किया जाता है.”

मां-पापा के लिए किया इमोशनल पोस्ट

तेजप्रताप ने पार्टी से बाहर होने के बाद सोशल मीडिया पर दो इमोशनल पोस्ट किए. एक पोस्ट अपने माता-पिता लालू यादव और राबड़ी देवी के नाम लिखा, जिसमें उन्होंने कहा, “मेरे मम्मी-पापा ही मेरी पूरी दुनिया हैं. आप दोनों का आदेश मेरे लिए भगवान के आदेश से बढ़कर है. मुझे सिर्फ आपका प्यार और विश्वास चाहिए, और कुछ नहीं. इस पार्टी को खड़ा करने वाले पापा ही हैं, लेकिन अब इसमें कुछ जयचंद जैसे लोग आ गए हैं.”

तेजप्रताप ने तेजस्वी के लिए लिखा भावुक संदेश

दूसरे पोस्ट में तेजप्रताप ने अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव के नाम भावुक संदेश लिखा – “मेरे अर्जुन से मुझे अलग करने का सपना देखने वालों, तुम कभी सफल नहीं हो सकते. कृष्ण की सेना तुम ले सकते हो, लेकिन कृष्ण को नहीं. मेरे भाई, तुम मुझ पर भरोसा रखना. मैं दूर जरूर हूं, लेकिन हमेशा तुम्हारे साथ हूं. मम्मी-पापा का ख्याल रखना, जयचंद हर जगह हैं- बाहर भी और अंदर भी.”

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इस पर फैसला लिया है…

इस पूरे घटनाक्रम पर तेजस्वी यादव ने सोमवार को अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इस पर फैसला ले लिया है. किसमें पार्टी और बिहार की भलाई है, ये वे बेहतर जानते हैं. मैं किसी की निजी ज़िंदगी पर टिप्पणी नहीं करता.”

हिंदू समाज में दो-तीन विवाह को सामाजिक स्वीकृति…

वहीं, आरजेडी सांसद सुधाकर सिंह ने तेजप्रताप का समर्थन करते हुए कहा, “शादी करना कोई गुनाह नहीं है. हिंदू समाज में दो-तीन विवाह को सामाजिक स्वीकृति मिली है. लालू यादव को एक पिता के रूप में बेटे के फैसले को स्वीकार करना चाहिए.”

Also Read: बिहार के आरा से चुनावी शंखनाद करेंगे चिराग, ‘नव संकल्प महासभा’ से इन सात जिलों पर साधेंगे निशाना

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >