Tejashwi Yadav FIR: तेजस्वी यादव ने FIR मुद्दे पर दी पहली प्रतिक्रिया, बोले- जुमला बोलना भी गुनाह…

Tejashwi Yadav FIR: पीएम मोदी को विवादित पोस्ट करने के आरोप में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के खिलाफ महाराष्ट्र में FIR दर्ज की गयी है. महाराष्ट्र के अलावा यूपी में भी शिकायत दर्ज की गयी है. अब तेजस्वी यादव ने इसको लेकर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि FIR से कौन डरता है? पढ़ें पूरी खबर…

Tejashwi Yadav FIR: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले आरजेडी नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की परेशानी बढ़ सकती है. महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. यह शिकायत गढ़चिरौली के बीजेपी विधायक मिलिंद रामजी नरोटे ने दर्ज कराई है. आज तेजस्वी यादव कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ कटिहार में वोटर अधिकार यात्रा कर रहे हैं. इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए उनके खिलाफ दर्ज FIR पर प्रतिक्रिया दी है. 

तेजस्वी यादव ने दी प्रतिक्रिया

तेजस्वी यादव ने कहा, “एफआईआर से कौन डरता है? जुमला बोलना भी गुनाह हो गया है… उन्हें सच से डर लगता है… हमें किसी एफआईआर से डर नहीं लगता और हम सच बोलते हैं…”

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, तेजस्वी यादव ने 22 अगस्त को पीएम मोदी के गया दौरे से पहले एक कार्टून पोस्ट किया था. इसमें प्रधानमंत्री को दुकानदार के रूप में दिखाया गया था और दुकान पर “बयानबाजी की मशहूर दुकान” लिखा था. पोस्ट में उन्होंने पीएम से बिहार में एनडीए के 20 साल और उनके खुद के 11 साल के शासन का हिसाब मांगा था. मामले में पुलिस ने धारा 196(1)(ए)(बी), 356(2)(3), 352 और 353(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है. इसके साथ ही यूपी के शाहजहांपुर में भी बीजेपी की महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता ने उनके खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है. शिल्पी गुप्ता का कहना है कि पीएम पर तेजस्वी यादव की अभद्र टिप्पणी से देशभर में आक्रोश है और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए.

ALSO READ: Voter Adhikar Yatra के बीच गाड़ी से उतरकर खेतों में पहुंचे राहुल गांधी, मखाना किसानों से की मुलाकात, देखें VIDEO

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >