Bihar Assembly Election 2025: तेजस्वी यादव ने चुनाव से पहले खेला बड़ा दांव, बोले- सरकार बनी तो 100% डोमिसाइल को करेंगे लागू

Bihar Assembly Election 2025: तेजस्वी यादव ने बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अगर महागठबंधन की सरकार बनती है तो युवाओं के लिए कई बड़े निर्णय लिए जायेंगा.

Bihar Assembly Election 2025: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा है कि प्रदेश में जब महागठबंधन की सरकार बनेगी, तो 100 प्रतिशत डोमोसाइल लागू किया जायेगा. सरकार में आते ही एक महीने के अंदर युवा आयोग का गठन करेंगे. साथ ही कहा कि बिहार सरकार की नौकरियों के लिए फॉर्म भरने का फीस माफ दी जायेगी. उन्होंने यह बातें मिलर हाइस्कूल में आयोजित युवा चौपाल कार्यक्रम के दौरान कहीं.

बिहार सरकार पर साधा निशाना

राजद नेता तेजस्वी ने कहा, “युवाओं को अगर नौकरी, रोजगार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा चाहिए तो राज्य की इस सरकार को बदलना पड़ेगा. एक युवा ही बिहार का अच्छा भविष्य लिख सकता है. राजद में सबसे ज्यादा विधायक और सांसद युवा हैं. यह युवाओं का प्रदेश है. यहां का मुख्यमंत्री भी युवा होना चाहिए.”

मुख्यमंत्री की पार्टी को दो बार हमने बचाया- तेजस्वी यादव

विधानसभा के बाहर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा, “जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कुछ भी नहीं थे, तब भी लालू प्रसाद दो बार विधायक व एक बार सांसद बन चुके थे. लालू प्रसाद ने तो कितने मुख्यमंत्री बनाये और पीएम तक बनाया. उनकी बात को रहने भी दीजिए, हमने दो बार नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाया है. हमने उनकी पार्टी को बचाया है. आज बिहार में तीसरे नंबर की पार्टी जदयू है.”

इसे भी पढ़ें: RSS: मोहन भागवत के आगमन से पहले भगवामय हुआ वीरपुर, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा एजेंसी की नजर, परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर

इसे भी पढ़ें: Bihar Rain Alert: लगातार 48 घंटे बिहार के 7 जिलों में होगी बारिश, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: History of Munda Tribes 5 : पड़हा राजा के हाथों में होती थी शासन की कमान, आम सहमति से होते थे सभी कार्य

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >