Tejashwi Yadav Statement : बिहार से करीब 300 किलोमीटर दूर नेपाल में अचानक आई बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी है. तिब्बत से आए तेज पानी के कारण भोटेकोशी और त्रिशूली समेत कई नदियों का जलस्तर बढ़ गया. रासुवा, टिमुरे और स्याब्रुबेसी इलाके में बाढ़ ने बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचाया है. कई गांव और बाजार प्रभावित हुए हैं, जबकि पुल और सड़कें भी क्षतिग्रस्त हुई हैं.
सैकड़ों लोगों के लापता होने की खबर
नेपाल में आई बाढ़ के बाद कई लोगों के लापता होने की खबर सामने आई है. हादसे में कई लोगों की मौत की भी सूचना है. बाढ़ की भयावह तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद बिहार में भी चिंता बढ़ गई है. खासकर गंडक नदी से जुड़े इलाकों में प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है.
तेजस्वी यादव परिवार संग दिल्ली रवाना
इसी बीच बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अपने परिवार के साथ दिल्ली रवाना हो गए. दिल्ली जाने से पहले उन्होंने नेपाल में आई बाढ़ और बिहार पर मंडरा रहे खतरे को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने लोगों से सतर्क रहने की अपील करते हुए बिहार सरकार को भी निगरानी और बढ़ाने की सलाह दी. वीडियो में सुनिए तेजस्वी यादव क्या कह रहे हैं?