VIDEO: तेजस्वी यादव क्यों नहीं पहुंचे राज्यपाल से मिलने, RJD नेता बोले- मौलिक सवालों से ध्यान न भटकाएं

आज के राजभवन मार्च की तस्वीर

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने छात्रों और युवाओं के मुद्दों पर राजभवन मार्च निकाला. मार्च के दौरान तेजस्वी यादव की अनुपस्थिति और राज्यपाल से मुलाकात न होने पर RJD नेताओं ने विस्तार से जवाब दिया. जानें उन्होंने क्या कहा और आगे की रणनीति क्या है.

Patna News : बिहार में छात्रों और युवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर बुधवार को राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की ओर से राजभवन मार्च निकाला गया. इनकम टैक्स चौराहे पर पुलिस ने तेजस्वी यादव समेत कई नेताओं को हिरासत में ले लिया. बाद में कुछ नेताओं को राजभवन जाने की अनुमति दी गई. तेजस्वी यादव के राजभवन नहीं पहुंचने और राज्यपाल की गैरमौजूदगी को लेकर उठे सवालों पर आरजेडी नेताओं ने सफाई दी.

राज्यपाल नहीं थे मौजूद, सचिव को सौंपा गया ज्ञापन

राजभवन पहुंचे आरजेडी के प्रतिनिधिमंडल में अब्दुल बारी सिद्दीकी, आलोक मेहता, सांसद मनोज झा, सांसद सुधाकर सिंह और भाई वीरेंद्र समेत कई नेता शामिल थे. प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल के सचिव को पार्टी की ओर से तैयार ज्ञापन सौंपा. नेताओं ने कहा कि राज्यपाल की गैरमौजूदगी के बावजूद उनके प्रतिनिधि ने ज्ञापन स्वीकार किया है.

तेजस्वी यादव के नहीं पहुंचने पर नेताओं ने दी सफाई

तेजस्वी यादव के राजभवन नहीं पहुंचने को लेकर सवाल पूछे जाने पर आरजेडी नेताओं ने कहा कि यह जरूरी नहीं है कि हर कार्यक्रम में पार्टी का नेता ही प्रतिनिधिमंडल के साथ मौजूद रहे. नेताओं के मुताबिक, तेजस्वी यादव कार्यक्रम में मौजूद थे और उनके नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल को राजभवन भेजा गया था.

नेताओं ने कहा कि पहले से तय कार्यक्रम के दौरान तेजस्वी यादव समेत कई नेताओं को सचिवालय थाना ले जाया गया था. वहीं प्रतिनिधिमंडल के राजभवन जाने की व्यवस्था की गई और पार्टी की मांगों से राज्यपाल के सचिव को अवगत कराया गया.

'मौलिक सवाल यह है कि छात्रों पर AK-47 से फायरिंग क्यों हुई'

आरजेडी नेताओं ने कहा कि मौजूदा विवाद में सबसे अहम मुद्दा यह नहीं है कि तेजस्वी यादव राजभवन पहुंचे या नहीं और राज्यपाल मौजूद थे या नहीं. नेताओं के मुताबिक, असली सवाल छात्रों से जुड़े मुद्दे हैं.

नेताओं ने आरोप लगाया कि छात्रों पर AK-47 से फायरिंग की गई. साथ ही उन्होंने मामले में झूठा हलफनामा दिए जाने का आरोप लगाया. केंद्रीय मंत्री के उस बयान पर भी सवाल उठाया गया, जिसमें गोली नहीं चलने की बात कही गई थी. आरजेडी नेताओं ने दावा किया कि हलफनामे में हवाई फायरिंग का उल्लेख स्वीकार किया गया है.

परीक्षा व्यवस्था और रोजगार को लेकर भी सरकार पर हमला

आरजेडी नेताओं ने गर्दनीबाग में आंदोलन कर रहे छात्रों का मुद्दा भी उठाया. उन्होंने बिहार में परीक्षा व्यवस्था और युवाओं के रोजगार को लेकर सरकार पर निशाना साधा. नेताओं ने कहा कि शिक्षा और रोजगार से जुड़ी पूरी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं.

आरजेडी नेताओं ने कहा कि युवाओं के सवालों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. उन्होंने सरकार से इन मुद्दों पर गंभीरता से कार्रवाई करने और ठोस फैसला लेने की मांग की.

'बात नहीं सुनी गई तो सड़क से सदन तक आंदोलन'

राजभवन से बाहर निकलने के बाद आरजेडी नेताओं ने कहा कि यदि सरकार उनकी मांगों और छात्रों के मुद्दों पर गंभीरता से विचार नहीं करती है, तो आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा. नेताओं ने स्पष्ट किया कि जरूरत पड़ी तो सड़क से सदन तक आवाज उठाई जाएगी.

आरजेडी नेताओं ने कहा कि युवाओं ने अब सरकार और जनता के बीच की दूरी खत्म कर दी है. ऐसे में छात्रों और युवाओं से जुड़े सवालों को नजरअंदाज करना सरकार के लिए संभव नहीं होगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विवेक सिंह

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >