Bihar: राहुल गांधी नहीं इस राज्य के पूर्व सीएम को प्रधानमंत्री बनाना चाहते हैं तेजप्रताप, पीएम मोदी को लेकर कर दी ये भविष्यवाणी

Tej Pratap Yadav: लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने बिहार में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भविष्यवाणी की है. साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि वो राहुल गांधी को देश का प्रधानमंत्री नहीं बनाना चाहते हैं.

Tej Pratap Yadav: बिहार के पूर्व मंत्री, राजद विधायक और लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने बताया कि अगले साल राज्य में होने वाले विधानसभा में उनकी पार्टी को जनता का भरपूर सर्मथन मिलेगा और तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनेंगे. एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में तेज प्रताप ने कहा कि पीएम मोदी ठीक आदमी नहीं है, लेकिन मैं उनपर कोई आरोप भी नहीं लगा रहा हूं.

पीएम मोदी से कनेक्शन

तेज प्रताप यादव से जब यह सवाल किया गया कि आप में और पीएम मोदी में कोई कनेक्शन है क्या? क्योंकि आपके परिवार के लोगों पर एजेंसियों ने इतने केस किए हैं, लेकिन आप पर एक भी केस नहीं है? इतना सुनते ही तेज प्रताप जोर से हंस पड़े. उन्होंने जवाब देते हुए कहा, ‘तो क्या आप हमारे ऊपर केस करवाना चाहते हैं.’

पीएम मोदी को लेकर भविष्यवाणी

तेज प्रताप यादव हमेशा मीडिया में बीजेपी, आरएसएस और पीएम मोदी पर हमला बोलते नजर आते हैं. तेज प्रताप ने मौजूदा मोदी सरकार को लेकर एक भविष्यवाणी की. इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि यह सरकार साल भर नहीं चलेगी और जल्द इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी.

राहुल गांधी की जगह इनको बनाना चाहते हैं प्रधानमंत्री

इंटरव्यू के दौरान तेज प्रताप यादव ने अपने दिल की बात कही. राजद नेता ने कहा कि उन्हें उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम और सपा प्रमुख अखिलेश यादव बेहद पसंद हैं. ऐसे में अगर उनसे पूछा जाए तो वह कांग्रेस नेता राहुल गांधी की जगह अखिलेश यादव को प्रधानमंत्री बनाना चाहेंगे. तेज प्रताप ने कहा, “मेरे पास आया कि अखिलेश यादव और राहुल गांधी दोनों में से किसी एक को चुनना है तो हम अखिलेश यादव को चुनेंगे. वह पीएम बनें और डिंपल भाभी को मुख्यमंत्री बना दें. वह महिला हैं. जब मेरे पिता जी जेल गए तो माता जी ने सरकार चलाई. हम अखिलेश यादव को दिल से ज्यादा मानते हैं. हमारे संबंधी भी हैं.”

इसे भी पढ़ें: बिना आधार कार्ड दिखाए बिहार के इस गांव में नहीं मिलती है एंट्री, लाठी-डंडा से लैस होकर लोग देते हैं पहरा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >