मर्सिडीज लेकर लॉन्ग ड्राइव पर निकले तेज प्रताप, बैकग्राउंड में धुरंधर मूवी का रोमांटिक गाना, हुए वायरल

Tej Pratap Yadav: जेजेडी सुप्रीमो तेज प्रताप यादव का नया अंदाज एक बार फिर चर्चा में है. तेज प्रताप मर्सिडीज लेकर लॉन्ग ड्राइव पर निकले. बैकग्राउंड में धुरंधर मूवी का रोमांटिक गाना 'गहरा हुआ' बज रहा है. वीडियो शेयर कर उन्होंने लिखा, 'बस यही असली खुशी है.'

Tej Pratap Yadav: जनशक्ति जनता दल के सुप्रीमो तेज प्रताप यादव एक बार फिर अपने अलग अंदाज को लेकर चर्चा में हैं. इस बार वह लॉन्ग ड्राइव को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं. तेज प्रताप यादव ने अपनी मर्सिडीज से लंबी ड्राइव का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है. जिसमें कार की स्पीड 140 किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक दिखाई दे रही है.

वीडियो शेयर कर तेज प्रताप ने क्या लिखा?

इसके साथ ही बैकग्राउंड में धुरंधर फिल्म का रोमांटिक गाना ‘गहरा हुआ’ बज रहा है. तेज प्रताप यादव ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम के TY ब्लॉग पर पोस्ट किया है. वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘लंबी ड्राइव, खुली सड़क और अपने लोग… बस यही असली खुशी है.’ बताया जा रहा है कि जिस मर्सिडीज कार से वह ड्राइव कर रहे थे, उसकी कीमत करीब एक करोड़ रुपए के आस-पास है.

बाइक राइड करते भी वीडियो हुआ था वायरल

यह पहली बार नहीं है जब तेज प्रताप यादव अपने अलग अंदाज के लिए चर्चा में आएं हैं. दिसंबर 2025 में भी तेज प्रताप यादव का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था. वीडियो में तेज प्रताप यादव ग्रीन कावासाकी निंजा बाइक से सड़क पर धूम मचाते दिखे थे. साथ ही वीडियो में वे काले रंग के राइडिंग गियर और हेलमेट पहने हुए दिखे थे. उस बाइक की कीमत लगभग 14 लाख रुपए बताई जा रही थी. इस तरह से वे कई बार अपने अलग अंदाज के लिए चर्चा में आ चुके हैं.

बिहार की राजनीति में भी तेज प्रताप एक्टिव

तेज प्रताप यादव सोशल मीडिया के साथ-साथ बिहार की राजनीति में भी लगातार एक्टिव हैं. सीएम नीतीश के राज्यसभा जाने पर पिछले दिनों उनका बयान आया था. उन्होंने कहा था, जनता ने बिहार में बदलाव के लिए वोट दिया था. लेकिन बिहार में बदलाव तो कहीं नजर आ नहीं रहा है. साथ ही निशांत कुमार के जेडीयू में शामिल होने पर कहा था, राजनीति में तो उनको शुरू से आना ही था. अब आ गए राजनीति में, जिसे जहां मन करेगा, वहां जाएगा.

Also Read: विजय सिन्हा ने 13 मार्च को बुलाई अधिकारियों की बैठक, जमीन सर्वे पूरा करने की डेडलाइन भी बताई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >