किशोर को अधमरा कर सड़क किनारे छोड़ा, हालत गंभीर

बुधवार की रात मोकामा थाना क्षेत्र में चोरी करने के मामले में चार लोगों ने मिलकर एक किशोर की बेरहमी से पिटाई कर दी और अधमरा हालत में सड़क किनारे छोड़ दिया.

प्रतिनिधि, मोकामा

बुधवार की रात मोकामा थाना क्षेत्र में चोरी करने के मामले में चार लोगों ने मिलकर एक किशोर की बेरहमी से पिटाई कर दी और अधमरा हालत में सड़क किनारे छोड़ दिया. किशोर के पिता गुरुदेव टोला निवासी भूषण कुमार ने इस मामले में मोकामा थाना में लिखित आवेदन देते हुए चार नामजद के विरुद्ध पुत्र को गंभीर रूप से जख्मी कर अधमरा करने का आरोप लगाया है. किशोर के पिता ने बताया कि जख्मी किशोर को उन्होंने मोकामा रेफरल अस्पताल में भर्ती करवाया जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे पटना रेफर कर दिया गया. भूषण कुमार ने बताया कि बुधवार की रात करीब नौ बजे उनका पुत्र बाजार समिति के पास से अपने घर भी चार लोगों ने मिलकर जमकर उसकी पिटाई कर दी. जब वह अधमरा हो गया तो सड़क किनारे छोड़कर सभी चले गये. भूषण कुमार ने बताया कि एक व्यक्ति ने उनके पुत्र द्वारा चोरी करने की उन्हें जानकारी दी थी, जिस पर उन्होंने पुलिस को सूचित करने की बात कही थी.फिर भी किशोर के साथ बेरहमी से मारपीट कर जान से मारने का प्रयास किया गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAHESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >