वर्चस्व में किशोर गैंग ने की फायरिंग, युवक जख्मी

patna news: बाढ़. थाना क्षेत्र के सदर बाजार के मीर मोहल्ले में वर्चस्व को लेकर किशोर गैंग ने सरेआम गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया.

बाढ़. थाना क्षेत्र के सदर बाजार के मीर मोहल्ले में वर्चस्व को लेकर किशोर गैंग ने सरेआम गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया. गोलीबारी में शुभम कुमार 16 वर्ष के हाथ में गोली लगी है. 5-6 की संख्या में आये युवकों ने दो राउंड फायरिंग कर दी, जिसमें शुभम जख्मी हो गया.

जख्मी युवक शुभम कुमार ने बताया कि तीन दिन पूर्व लालू के साथ झगड़ा हुआ था. इसी झगड़े को लेकर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया. घटना का कारण 1000 रुपये का लेन-देन बताया जा रहा है. वहीं गोली चलाकर भाग रहे एक आरोपी धर्म कुमार को लोगों ने पकड़ कर जमकर पिटाई कर दी. उसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया गया. जख्मी युवक को पुलिस ने अस्पताल में इलाज करवाया. उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं पुलिस इस घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

लाठी-डंडे से युवक पीटा, दस हजार रुपये छीने

मसौढ़ी. शहर के कर्पूरी चौक के पास शनिवार की शाम बाइक की मरम्मती कराने जा रहे एक युवक को कुछ अन्य युवकों ने घेरकर लाठी-डंडे से पीटकर उसका सिर फोड़ दिया व उसके पाॅकेट से दस हजार रुपये छीनकर धमकी देते हुए फरार हो गये. बाद में जख्मी हालत में युवक सह नगर के संघतपर निवासी संजय मांझी के पुत्र सुनील कुमार ने थाना के पुरनचक निवासी रवि यादव, धीरज यादव व अभिषेक यादव समेत अन्य अज्ञात युवकों के विरुद्ध लिखित शिकायत दर्ज करायी है.

पुलिस जख्मी सुनील कुमार को अनुमंडल हास्पिटल में भर्ती कराया है. इस बाबत पीड़ित सुनील कुमार ने बताया कि शनिवार की शाम खराब बाइक की मरम्मती को लेकर कर्पूरी चौक की ओर घर से जा रहे थे. इसी दौरान कर्पूरी चौक से पहले नामजद सभी लोगों ने घेरकर लाठी-डंडे से पीटकर सिर फोड़ दिया और बाइक मरम्मती के लिये पाॅकेट में रखा दस हजार रुपये जबरन छीन लेने के बाद धमकी देते हुए फरार हो गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >