टीम डी बनी वीमेंस सीनियर व अंडर-23 टी-20 की चैंपियन

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित वीमेंस सीनियर और अंडर-23 टी-20 क्रिकेट ट्रॉफी में टीम डी चैंपियन बनी. मोइनुल हक स्टेडियम में खेले गये फाइनल में टीम डी ने टीम इ को 28 रन से पराजित किया.

पटना. बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित वीमेंस सीनियर और अंडर-23 टी-20 क्रिकेट ट्रॉफी में टीम डी चैंपियन बनी. मोइनुल हक स्टेडियम में खेले गये फाइनल में टीम डी ने टीम इ को 28 रन से पराजित किया. टीम डी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 103 रन बनाये. प्रीति कुमारी ने 15 रन, कप्तान सोनी कुमारी ने 15 रन और कोमल कुमारी ने नाबाद 11 रन बनाये. टीम इ की प्रीति प्रिया, प्रीति कुमारी, प्रगति सिंह, अमृत राज और रितिका सिंह को एक-एक विकेट मिला. जवाब में टीम इ 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 75 रन ही बना सकी. अंजली चौधरी ने 23 रन, प्रीति कुमारी ने 18 रन और प्रियंका चौधरी ने 15 रन बनाये. टीम डी की ओर से ऋषिका किंजल, कोमल कुमारी और ईशा गुप्ता ने दो-दो विकेट झटके. कप्तान सोनी कुमारी ने एक विकेट लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >