Teacher News: शिक्षकों का इंतजार खत्म, आज से शुरू होगी ट्रांसफर पोस्टिंग की प्रक्रिया, 1.90 लाख शिक्षकों ने किया आवेदन

Teacher News: बिहार में ट्रांसफर का इंतजार कर रहे शिक्षकों के लिए खुशखबरी है. आज से ट्रांसफर पोस्टिंग की प्रक्रिया शुरू हो रही है. इस प्रक्रिया को कुल चार चरणों में पूरी की जाएगी. ट्रांसफर पोस्टिंग के लिए कुल 1.9 लाख शिक्षकों ने आवेदन दिया था.

Teacher News: बिहार के शिक्षकों को लंबे समय से ट्रांसफर का इंतजार है. अब इनका इंतजार खत्म होने वाला है. शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के ट्रांसफर और पोस्टिंग को लेकर शेड्यूल जारी कर दिया है. ट्रांसफर की प्रक्रिया आज यानी शुक्रवार से शुरू होगी. प्रदेश के करीब 1 लाख 90 हजार शिक्षकों के ट्रांसफर की यह प्रक्रिया चार चरणों में पूरी की जाएगी. आज शिक्षा विभाग पहली लिस्ट जारी करेगा. शिक्षा विभाग के अनुसार, आज से ट्रांसफर प्रक्रिया शुरु हो जाएगी. आज पहले फेज की शिक्षकों को सूचना मिलेगी. 

पहले चरण में इन शिक्षकों का होगा ट्रांसफर

बता दें, शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के ट्रांसफर की प्रक्रिया को 4 चरणों में पूरा करने का फैसला किया है. आज शाम तक पहले फेज के शिक्षकों का लिस्ट जारी कर दिया जाएगा. शिक्षा विभाग सबसे पहला लिस्ट कैंसर पीड़ितों की जारी करेगा. ई शिक्षा कोष पर इन शिक्षकों को सूचना मिलेगी. बता दें कि शिक्षा विभाग के निर्णय के अनुसार, प्रथम चरण में असाध्य रोग से पीड़ित, दिव्यांग, विधवा या गर्भवती महिला शिक्षकों का ट्रांसफर किया जाएगा. 

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

कुल 1.90 लाख शिक्षकों ने ट्रांसफर के लिए किया आवेदन

शिक्षा विभाग ने ट्रांसफर प्रक्रिया को लेकर गाइडलाइन भी जारी कर दिया है. जल्द ही बिहार के 1 लाख 90 हजार शिक्षक विभिन्न सरकारी विद्यालयों में ट्रांसफर किए जाएंगे. बता दें, बिहार में ट्रांसफर के लिए 1 दिसंबर से 15 दिसंबर 2024 तक ऑनलाइन आवेदन मंगाए गए थे. इसमें बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाओं ने आवेदन किया है. पहले चरण के शिक्षकों के ट्रांसफर के बाद दूसरा चरण में पति-पत्नी के पदस्थापन को ध्यान में रखते हुए ट्रांसफर किया जाएगा. फिर तीसरे चरण में जिन महिला शिक्षकों ने अपने वर्तमान पोस्टिंग और उनके पसंद के स्थान के बीच अधिक दूरी के आधार पर आवेदन किया है, उनका ट्रांसफर होगा. वहीं चौथे चरण में पुरुष शिक्षकों के लिए, उनके आवेदन के आधार पर उनके पसंद के स्थान और वर्तमान पोस्टिंग की दूरी के कारण ट्रांसफर किया जाएगा.

ALSO READ: Teacher News: तीसरी बार बदली शिक्षकों की काउंसलिंग की तारीख, अब इस दिन से शुरू होगी प्रक्रिया

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >