चोरी के आरोप में शिक्षक ने किशोर को पीटा, हिरासत में

patna news: पटना सिटी. कोचिंग में पढ़ने गये 12 वर्षीय किशोर की पिटाई चोरी का आरोप लगा शिक्षक ने कर दी. कमरे में बंद कर हुई पिटाई से जख्मी हुए विद्यार्थी के परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी.

पटना सिटी . कोचिंग में पढ़ने गये 12 वर्षीय किशोर की पिटाई चोरी का आरोप लगा शिक्षक ने कर दी. कमरे में बंद कर हुई पिटाई से जख्मी हुए विद्यार्थी के परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने आरोपी शिक्षक को हिरासत में ले लिया है. घटना सुल्तानगंज थाना के टेकारी रोड स्थित कोचिंग संस्थान की है. टेकारी रोड मुहल्ला निवासी सुबोध कुमार ने बताया कि 12 वर्षीय पुत्र युवराज घर के समीप में स्थित कोचिंग में शनिवार की शाम पढ़ने के लिए गया था. शाम सात बजे जब वो घर नहीं लौटा, तो पिता कोचिंग में खोजने के लिए गये, तो शिक्षक ने कहा कि अभी होमवर्क कर रहा है. आधे घंटे में घर जायेगा. शिक्षक ने पिता को इसी तरह दो बार लौटा दिया. तीसरे दफा जब पिता कोचिंग गये, तो एक लड़के से जानकारी हुई. इसके बाद शिक्षक दीपू ने पिता को बताया कि रुपये चोरी की है. इस कारण उसे मारा है. पिता ने जब बेटे की हालात देखी तो दंग रह गये. शरीर पर चोट के निशान थे. परिजनों का कहना था कि वो खुद चल नहीं पा रहा था. पिता का कहना है कि बेटे ने किसी तरह की रुपये नहीं चोरी की, बल्कि साजिश के तहत पिटाई की गयी है. रविवार को परिजनों ने इसकी सूचना सुल्तानगंज थाना पुलिस को दी. पुलिस ने आरोपी शिक्षक को हिरासत में ले लिया. थानाध्यक्ष कुमार रौशन ने बताया कि आरोपी टीचर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. जख्मी बच्चे का चिकित्सकीय उपचार कराने को भेजा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >