Photos: तारामंडल में अब लोग ले सकेंगे वर्चुअल रियलिटी थिएटर का मजा, सीएम नीतीश ने किया उद्घाटन

Taramandal Patna: पटना के तारामंडल में आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वर्चुअल रियलिटी थिएटर का उद्घाटन किया. इस थियेटर में लोग तारों और ग्रहों की दुनिया में खो जायेंगे. यहां लोगों को एक अलग और अनोखा अनुभव मिलने वाला है.

1 / 1
Photos: तारामंडल में अब लोग ले सकेंगे वर्चुअल रियलिटी थिएटर का मजा, सीएम नीतीश ने किया उद्घाटन
फुल स्क्रीन में देखें

पटना का तारामंडल

Photos: तारामंडल में अब लोग ले सकेंगे वर्चुअल रियलिटी थिएटर का मजा, सीएम नीतीश ने किया उद्घाटन

Taramandal Patna: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज शनिवार को पटना स्थित तारामंडल में अत्याधुनिक वर्चुअल रियलिटी थिएटर का उद्घाटन किया. इस मौके पर साइंस एंड टेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट की ओर से कई महत्वाकांक्षी परियोजनाओं की भी शुरुआत की गई.

मुख्यमंत्री ने वर्चुअल रियलिटी थिएटर के साथ-साथ एस्ट्रो पार्क, भ्रमणशील विज्ञान प्रदर्शन बस सेवा, इंटर्नशिप पोर्टल और ऑब्जर्वेटरी डोम के निर्माण कार्य का भी उद्घाटन किया.

इसके अलावा सीएम नीतीश कुमार ने बिहार रिमोट सेंसिंग एप्लीकेशन सेंटर, पटना में एम.टेक लेवल पर जियो-इन्फॉर्मेटिक्स पाठ्यक्रम का शुभारंभ भी किया.

इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ उपमुख्यमंत्री और साइंस एंड टेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट के मंत्री सुमित कुमार सिंह भी मौजूद रहे.

साइंस एंड टेक्नोलॉजी विभाग का मानना है कि इन परियोजनाओं से छात्रों, शोधकर्ताओं और विज्ञान में रुचि रखने वाले युवाओं को नई दिशा मिलेगी. विशेषकर वर्चुअल रियलिटी थिएटर और एस्ट्रो पार्क बच्चों और युवाओं के बीच एस्ट्रोनॉमी को लोकप्रिय बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे.

Also Read: Bihar News: पटना में 8 महीने में कटा 46.50 करोड़ का चालान, एक्टिव दिखी पटना पुलिस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >