बिहार में 50 हजार रिश्वत लेते डीपीओ गिरफ्तार, घर से 4 लाख बरामद

SVU Raid: किशनगंज में एसवीयू की टीम ने बड़ी कार्रवाई की. ठाकुरगंज की डीपीओ अनीता कुमारी को 50 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया गया है. इसके साथ ही उनके घर से 4 लाख रुपए भी बरामद किए गए हैं. शनिवार को डीपीओ को निगरानी न्यायालय में पेश किया जाएगा.

SVU Raid: किशनगंज में विशेष निगरानी इकाई ने बड़ी कार्रवाई की. ठाकुरगंज की बाल विकास परियोजना पदाधिकारी अनीता कुमारी को 50 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. यह कार्रवाई 20 फरवरी 2026 को लिखित शिकायत के आधार पर की गई. आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कांड संख्या 08/2026 दर्ज किया गया है.

10 लाख रुपए रिश्वत की थी डिमांड

नालंदा जिले के नूरसराय थाना इलाके के जगदीशपुर तियारी निवासी नागेंद्र कुमार ने शिकायत दी थी. शिकायत में यह बताया गया कि डीपीओ उन्हें आरोप पत्र गठित कर निलंबित कराने की धमकी दे रही थीं. शिकायतकर्ता के अनुसार, कार्रवाई से बचाने के नाम पर 10 लाख रुपए रिश्वत की मांग की गई थी.

आवास से 4 लाख रुपए नगद बरामद

शिकायत की पुष्टि के बाद विशेष निगरानी इकाई ने जाल बिछाया और 50 हजार रुपए लेते हुए अनीता कुमारी को पकड़ लिया. गिरफ्तारी के बाद उनके आवास की तलाशी ली गई, जहां से 4 लाख रुपए नकद बरामद किए गए. विशेष निगरानी इकाई के अपर पुलिस महानिदेशक पंकज कुमार दाराद ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई जारी है. आरोपी को कल (शनिवार) निगरानी न्यायालय, पटना में पेश किया जाएगा.

विभाग के अन्य कर्मियों के बीच चर्चा तेज

इस घटना के बाद आईसीडीएस विभाग में काम करने वाले कर्मियों और जिले के अन्य अधिकारियों के बीच चर्चा का माहौल है. आम लोगों का कहना है कि इस कार्रवाई से भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी और सरकारी योजनाओं का लाभ सही लोगों तक पहुंच सकेगा. निगरानी विभाग के अधिकारियों ने ज्यादा कुछ नहीं बताया सिर्फ इतना कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा.

Also Read: ‘मेरे से अब नहीं हो रहा, मैं एग्जाम नहीं दे पाऊंगी’, CBSE की छात्रा ने सुसाइड नोट में लिखा- मम्मी-डैडी अपना ध्यान रखिएगा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >