चुनाव में लापरवाही के मामले में सुपौल के डीटीओ निलंबित

लोकसभा चुनाव में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई शुरू हो गयी है.जिलों से आ रही रिपोर्ट के आधार सामान्य प्रशासन विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है.

संवाददाता,पटना लोकसभा चुनाव में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई शुरू हो गयी है.जिलों से आ रही रिपोर्ट के आधार सामान्य प्रशासन विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है.इस कड़ी में पहली गाज सुपौल के जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) सह प्रभारी पदाधिकारी वाहन कोषांग मो मंजूर आलम पर गिरी. जिलाधिकारी सुपौल की रिपोर्ट के आधार पर विभाग ने मो मंजूर आलम को निलंबित कर दिया.निलंबन की अवधि में उनका मुख्यालय आयुक्त कार्यालय पटना निर्धारित किया गया है.उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जायेगा. दरअसल जिला परिवहन पदाधिकारी को लोकसभा चुनाव के तृतीय चरण के तहत सुपौल संसदीय क्षेत्र में चुनाव की निर्धारित तिथि से दो दिन पहले मतदानकर्मियों को नियुक्ति पत्र ,मतदान सामग्री और वाहन लॉग बुक,ईंधन कूपन देना था,लेकिन यह काम डीटीओ निर्धारित समय पर नहीं कर सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >