चुनाव की तैयारी : छात्र संघ और सदस्यों को विधानसभावार पार्टी की योजनाओं से लोगों को अवगत कराने की मिली जिम्मेदारी

विभिन्न पार्टियों के छात्र परिषद, छात्र संगठन और छात्र संघ को बड़ी और अहम जिम्मेदारी सौंपी गयी है.

संवाददाता, पटना

आगामी विधानसभा चुनाव में अपनी दावेदारी दमदार तरीके से लोगों के बीच रखने के लिए विभिन्न पार्टियों ने अपने-अपने छात्र विंग को विभिन्न जिम्मेदारियों की कमान सौंप दी है. विभिन्न पार्टियों के छात्र परिषद, छात्र संगठन और छात्र संघ को बड़ी और अहम जिम्मेदारी सौंपी गयी है. पार्टियों की ओर से छात्र संगठन से जुड़े पदाधिकारी, सदस्यों और कार्यकर्ताओं को विधान सभावार जमीनी स्तर पर लोगों को अपनी योजनाओं के फायदे से अवगत कराने का जिम्मा सौंपा गया है. छात्र संगठन से जुड़े कार्यकताओं को डोर-टू-डोर कैंपेन के साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से भी मतदाताओं को जागरूक करने की जिम्मेदारी सौंपी गयी है.

छात्र राजद के पांच हजार सदस्य सक्रिय

छात्र राजद के पूर्व प्रदेश प्रभारी राहुल यादव ने बताया कि छात्र संगठन से जुड़े सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को लोगों के घर-घर जाकर पार्टी की लाभकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देने और मतदान का अधिकार बताने की जिम्मेदारी सौंपी गयी है. इसके लिए पांच हजार सदस्यों की टीम गठित की गयी है. इनके अलावा भी सदस्यों को सोशल मीडिया हैंडलिंग की जिम्मेदारी सौंपी गयी है. उन्होंने बताया कि इसके लिए छात्र राजद की ओर से व्यापक तैयारी कर विभिन्न विधानसभा क्षेत्र से जुड़े सदस्यों को इलेक्शन कैंपेन की कमान सौंप दी गयी है.

एबीवीपी के आठ हजार सदस्य निभायेंगे मुख्य भूमिका

पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ की अध्यक्ष मैथिली मृणालिनी ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से विधान सभावार मतदाता जागरूकता अभियान चलाये जाने की तैयारी शुरू कर दी गयी है. उन्होंने बताया कि इस अभियान के दौरान मतदाताओं को उनके अधिकार और राज्य की तरक्की के लिए कैसे उम्मीदवार को विजयी बनाया जाये, इसे घर-घर जाकर समझाने की जिम्मेदारी परिषद के सदस्यों को सौंपी गयी है. उन्होंने बताया कि मतदाता जागरूकता अभियान में परिषद के आठ हजार सदस्य मुख्य भूमिका में होंगे. इसके अलावा जमीनी स्तर पर भी परिषद से जुड़े सदस्य लोगों को जागरूक करेंगे. मतदाता जागरूकता अभियान के साथ ही परिषद की ओर एक भव्य मतदाता सेमिनार भी आयोजित किया जायेगा. इसके अलावा पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ के ज्वाइंट सेक्रेटरी रोहन सिंह ने बताया कि एनएसयूआइ की ओर से डोर-टू-डोर कैंपेन के साथ ही सोशल मीडिया टीम भी तैयार की गयी है. युवाओं को पार्टी की नयी योजनाओं से अवगत कराने के लिए सोशल मीडिया के मध्याम से भी मतदाओं को जागरूक किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMBER MD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >