VIDEO : पटना में छात्र नेता अमन को गांधी मैदान के SHO ने क्यों मारा,रोते-रोते क्या बताया? वीडियो में सुनिए

SHO ने छात्र नेता को मारा थप्पड़

Patna Student Protest : पटना में 9 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता अमन ने गांधी मैदान थाने के एसएचओ पर गंभीर मारपीट का आरोप लगाया है. रोते हुए उन्होंने आपबीती सुनाई और वीडियो फुटेज की जांच की मांग की है.

Patna Student Protest : बिहार में छात्रों के आंदोलन के बीच पटना के जेपी गोलंबर पर माहौल गरमा गया जब करीब नौ दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता अमन को साथी छात्रों ने गोद में उठाकर प्रदर्शन स्थल तक पहुंचाया. अमन ने गांधी मैदान थाने के एसएचओ पर उनके साथ कथित तौर पर बर्बरता से मारपीट करने का गंभीर आरोप लगाया है. उन्होंने दावा किया कि पूरी घटना की रिकॉर्डिंग उनके पास मौजूद है.

‘ब्रूटली मारा गया’, छात्र नेता अमन ने लगाया आरोप

छात्र नेता अमन ने रोते हुए आरोप लगाया कि गांधी मैदान थाने के एसएचओ ने उनके साथ मारपीट की. अमन के मुताबिक, उन्होंने पुलिस अधिकारी से इस तरह नहीं मारने की अपील की, जिसके बाद कथित तौर पर उन्हें उनकी ‘औकात याद दिलाने’ की बात कही गई. अमन ने दावा किया कि इसके बाद उन्होंने छात्रों और बिहार के नौजवानों की ताकत की बात कही, तो पुलिस अधिकारी ने उनकी कोहनी से मार दिया.

वीडियो फुटेज की जांच कराने की मांग

अमन ने घटना की कथित रिकॉर्डिंग और फुटेज की जांच कराने की मांग की है. उन्होंने कहा कि उनके पास घटना से संबंधित वीडियो मौजूद है, जिससे पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सकती है. उन्होंने बिहार सरकार से मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार पुलिस अधिकारी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की. वीडियो में सुनिए अमन क्या कह रहे हैं.

Also Watch : VIDEO : पटना में BPSC अभ्यर्थियों का प्रदर्शन तेज, दो बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़े छात्र, वीडियो में देखिए कैसा है माहौल?



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By साक्षी कुमारी

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >