कैंपस : मगध महिला कॉलेज में 10 अगस्त को आयोजित होगा स्टूडेंट्स सेंट्रल सोसाइटी का चुनाव

मगध महिला कॉलेज में स्टूडेंट्स सेंट्रल सोसाइटी की ओर से कैबिनेट इलेक्शन का आयोजन इस बार 10 अगस्त को होगा

संवाददाता, पटना मगध महिला कॉलेज में स्टूडेंट्स सेंट्रल सोसाइटी की ओर से कैबिनेट इलेक्शन का आयोजन इस बार 10 अगस्त को होगा. प्राचार्या प्रो नमिता कुमारी ने बताया कि अभी सेमेस्टर की परीक्षाएं चल रही हैं. एक बार यह समाप्त होगी, तो नये सत्र की छात्राओं के साथ सेकेंड इयर की छात्राओं को इसके बारे में जानकारी दी जायेगी. अप्रैल में सोसाइटी की ओर से नॉमिनेशन के लिए आवेदन मांगे थे जो अब मान्य नहीं हैं. ऐसे में अगस्त में नॉमिनेशन के लिए तारीख तय कर आवेदन लिये जायेंगे. इसके बाद इंटरव्यू कर छात्राओं का चयन किया जायेगा, जो इलेक्शन में भाग लेंगी. परीक्षा के बाद सोसाइटी की अध्यक्ष, सदस्य और प्राचार्या की ओर से बैठक होगी. इसी में इलेक्शन से जुड़ी तारीख का निर्णय लिया जायेगा. इस इलेक्शन में सेकेंड इयर की छात्राएं भाग लेती हैं, जिसमें 13 पदों के लिए इलेक्शन होता है. इस इलेक्शन का मकसद कॉलेज में होने वाली एक्टिवटी और इसके क्रियान्वयन में योगदान देना है. पिछले साल इसका आयोजन जुलाई के महीने में किया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >