कैंपस : वीमेंस ट्रेनिंग कॉलेज में 13 नवंबर को स्टूडेंट इलेक्शन

वीमेंस ट्रेनिंग कॉलेज में स्टूडेंट इलेक्शन 13 नवंबर को होगा. नौ पदों पर होने वाले इस इलेक्शन में सेकेंड इयर की छात्राएं भाग लेती हैं.

संवाददाता,पटना वीमेंस ट्रेनिंग कॉलेज में स्टूडेंट इलेक्शन 13 नवंबर को होगा. इसकी सूचना छात्राओं के लिए जल्द जारी होगी. नौ पदों पर होने वाले इस इलेक्शन में सेकेंड इयर की छात्राएं भाग लेती हैं. प्राचार्या डॉ मुनव्वर जहां ने बताया कि इस बार इलेक्शन सेशन शुरू होने के बाद कराने का निर्णय लिया गया. इसका मकसद फर्स्ट इयर की छात्राओं को इलेक्शन के लेकर अवगत कराना था. अभी दीपावली से लेकर छठ की छुट्टियां होने वाली हैं. इसी के बाद इलेक्शन होगा. फिलहाल के लिए 13 नवंबर इसकी तारीख तय की गयी है, लेकिन अगर इसमें कोई बदलाव होता है, तो इसकी सूचना छात्राओं दी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >