सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में सिटी स्टूडेंट क्लब जीता

पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में बुधवार को खेले गए मैच में सिटी स्टूडेंट क्लब ने अमर सीसी को 14 रन से पराजित किया़

पटना़ पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में बुधवार को खेले गए मैच में सिटी स्टूडेंट क्लब ने अमर सीसी को 14 रन से पराजित किया़ संपतचक ग्राउंड पर खेले गए मैच में सिटी स्टूडेंट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 32.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 171 रन बनाये़ कार्तित राज यादव ने 34 और नीरज प्रकाश ने 28 रन बनाये़ अमर सीसी की ओर से अपूर्वा आनंद ने 6 विकेट चटकाये़ जवाब में अमर सीसी की टीम 28.2 ओवर में 157 रन पर ऑलआउट हो गई़ कुमार रजनीश ने 42 रन बनाये़ सिटी स्टूडेंट की ओर चंद्र मोहन यादव ने चार और सुजय बी ने तीन विकेट लिये़ विजेता टीम के चंद्र मोहन यादव को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >