बाढ़ का पानी भी नहीं रोक पाई पढ़ने की जिद, पांचवीं का छात्र बनता है नाविक; पटना में जुगाड़ नाव से स्कूल पहुंचते हैं बच्चे

बाढ़ प्रखंड के एकडंगा पंचायत के मोगल चक प्राथमिक विद्यालय में बच्चे हर दिन जान जोखिम में डालकर महाने नदी पार करते हैं. पांचवीं कक्षा का छात्र जुगाड़ नाव चलाकर बच्चों को स्कूल पहुंचाता है. यह स्थिति महादलित बस्ती में शिक्षा की कमी को दर्शाती है.

River Crossing for Education: पटना के बाढ़ प्रखंड की एकडंगा पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय मोगल चक में पढ़ने के लिए आजाद नगर महादलित बस्ती के दर्जनों बच्चे हर दिन अपनी जान जोखिम में डालकर महाने नदी पार करते हैं. नदी में बाढ़ का पानी भरा होने के बावजूद बच्चे जुगाड़ नाव के सहारे विद्यालय आते-जाते हैं. छुट्टी होने के बाद इसी जुगाड़ तकनीक के माध्यम से नदी पार कर अपने घर लौटते हैं.

पांचवीं का छात्र करता है नाविक का काम

महाने नदी में पानी अधिक होने के कारण बच्चों के लिए हर दिन खतरा बना रहता है. इसके बावजूद बच्चे समय पर विद्यालय पहुंचते हैं. इस दौरान विद्यालय के पांचवीं कक्षा का एक छात्र ही जुगाड़ नाव को चलाकर बच्चों को नदी पार करवाता है. नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने के कारण किसी भी समय बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी हुई है.

महादलित बस्ती में स्कूल की व्यवस्था नहीं

ग्रामीणों का कहना है कि महादलित इलाका होने के कारण आजाद नगर बस्ती अपेक्षा का शिकार है. सरकार को समस्या की जानकारी होने के बावजूद आजाद नगर गांव में स्कूल की व्यवस्था नहीं की गयी है. न ही बच्चों को नदी पार कराने के लिए लकड़ी की नाव उपलब्ध करायी गयी है. ग्रामीणों के लिए पुल का निर्माण होना तो अभी बहुत दूर की बात है.

नाव पर चढ़ स्कूल जाते छात्र

गरीबी के कारण अभिभावक नहीं पहुंचा पाते बच्चों को स्कूल

विद्यालय के प्रधानाध्यापक आदर्श अनिकेत ने बताया कि बच्चों के आने-जाने में खतरा बना रहता है. इसके चलते उनके द्वारा अक्सर अभिभावकों से बच्चों को स्कूल पहुंचाने के लिए कहा जाता है. लेकिन गरीबी और बेरोजगारी के कारण ग्रामीण सुबह-सुबह मजदूरी के लिए निकल जाते हैं. ऐसे में बच्चों को खुद ही विद्यालय आना-जाना पड़ता है.

कई बार सरकार को कराया गया अवगत

पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि कन्हैया सिंह ने कहा कि इलाके के ग्रामीणों को नदी पार करने में काफी परेशानी होती है. सरकार को कई बार इस समस्या से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अभी तक इसका निदान नहीं हुआ है.

विद्यालय का निरीक्षण करेंगे बीइओ

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी जय कुंडल प्रसाद ने कहा कि उन्हें इस मामले की जानकारी अभी मिली है. वह खुद विद्यालय जाकर निरीक्षण करेंगे.

फर्जी अधिकारी बने बहनोई-साला, सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर करते थे पैसों की उगाही, पटना पुलिस ने दबोचा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Jaymani kumar barh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >