बिहार के पुलों की बढ़ेगी उम्र होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट

पथ निर्माण विभाग की पुलों के संरक्षण और रखरखाव के लिए स्ट्रक्चरल ऑडिट होगा

आइआइटी पटना और आइआइटी दिल्ली सालभर में देगी 85 पुलों का हेल्थ रिपोर्ट

संवाददाता, पटना

पथ निर्माण विभाग की पुलों के संरक्षण और रखरखाव के लिए स्ट्रक्चरल ऑडिट होगा. इसे लेकर मंगलवार को बीएसआरडीसीएल के सभागार में विभाग के साथ आइआइटी पटना और आइआइटी दिल्ली के साथ समझौता पर हस्ताक्षर किया गया. इस अवसर पर पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि इस साझेदारी से दोनों आइआइटी पुलों का हेल्थ कार्ड बनायेंगे. इसके आधार पर हमें पुलों की स्थिति, पुल संरचना में गंभीर कमियों की पहचान, लक्षित रखरखाव और मरम्मत रणनीति पर निर्णय लेने और साथ काम करने का अवसर मिलेगा. हेल्थ कार्ड के अध्ययन के आधार पर ही पुलों के मरम्मत का निर्णय लिया जायेगा. इस कार्यक्रम में मंत्री नितिन नवीन के साथ ही विभाग के सचिव संदीप कुमार आर पुद्कलकट्टी, विभाग के विशेष सचिव सह बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के अध्यक्ष शीर्षत कपिल अशोक समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे.

इस अवसर पर मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि फिलहाल एक साल में आइआइटी पटना 45 और आइआइटी दिल्ली 40 यानी कुल 85 पुलों का स्ट्रक्चरल ऑडिट करेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rakesh ranjan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >