कांग्रेस पार्टी और जनांदोलनों के बीच राज्यस्तरीय समिति गठित

कांग्रेस पार्टी और जनांदोलनों के बीच समन्वय के लिए राज्यस्तरीय समिति का गठन किया गया है.

पटना. कांग्रेस पार्टी और जनांदोलनों के बीच समन्वय के लिए राज्यस्तरीय समिति का गठन किया गया है. इसको लेकर सोमवार को पटना में बैठक की गयी. बैठक को कांग्रेस पार्टी के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरु और कांग्रेस नेता अनुपम ने संबोधित किया. दूसरे सत्र में बिहार प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम और विधायक दल के नेता शकील अहमद खान भी शामिल हुए. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जन आंदोलनों और कांग्रेस पार्टी के बीच समन्वय और संवाद स्थापित करना है. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राज्य में बढ़ रहे अपराध रोकने में राज्य सरकार पूरी तरह से विफल रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAKESH RANJAN

RAKESH RANJAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >